1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युनूस ख़ान का कौन भारतीय खिलाड़ी है गुरु...'

युनूस ख़ान का कौन भारतीय खिलाड़ी है गुरु...'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 08, 2015 11:10 am IST,  Updated : Aug 08, 2015 11:14 am IST

पाकिस्तान टीम के क्रिकेटर युनूस ख़ान भारत के एक ऐसे बैट्समैन को अपना गुरु मानते है जिनके टिप्स से उनकी बैटिंग ऐसी चमकी कि आज वह पाकिस्तान टीम के अभिन्न अंग बन गाए हैं। युनूस

पाक टीम के पूर्व कप्तान युनूस खान ने कहा ‌कि 2009 में कप्तानी छोड़ना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। 2009 में जब उन्हें टीम की बागडोर सौंपी गई थी तो पाक क्रिकेट बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष एजाज बट ने कहा था कि अगर वह जिम्मेदारी नहीं संभालना चाहते तो इस्तीफा दे सकते है।

उन्होंने कहा, "न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज़ के बाद मुझे लगा कि मैं टीम को एकजुट करने में सफल नहीं रहा इसलिए इस्तीफा दे दिया।"

युनूस के टीम को कप्तान बनाए जाने के विरोध में टीम के कई क्रिकेटरों ने इस्तीफा देने की धमकी दी थी।

उस वक्त की घटनाओं का जिक्र करते हुए युनूस आगे कहते है कि ग‌लतियां हर किसी से होती है, हर कोई परफेक्ट नहीं होता। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें एक ‌बार फिर कप्तानी मिलती है तो वह जरुर कमान संभालेंगे।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल