1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India TV Poll: वर्ल्ड कप 2023 के लिए चुने स्क्वाड से भारत बनेगा विश्व विजेता? जानें फैंस की राय

India TV Poll: वर्ल्ड कप 2023 के लिए चुने स्क्वाड से भारत बनेगा विश्व विजेता? जानें फैंस की राय

 Written By: Govind Singh
 Published : Sep 06, 2023 02:17 pm IST,  Updated : Sep 06, 2023 02:17 pm IST

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को जगह मिली है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Indian Cricket Team Image Source : PTI

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत की धरती पर 5 अक्टूबर से होना है। क्रिकेट के महाकुंभ को लेकर फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया अपना पहला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। अब वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को जगह मिली है। क्या भारत वर्ल्ड कप के लिए चुने गई स्क्वाड से विजेता बन सकता है? इसको लेकर इंडिया टीवी ने पोल चलाया है, जिसमें फैंस ने अपनी राय दी है। 

इंडिया टीवी ने चलाया पोल 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। वहीं, उपकप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। क्या चुने गए स्क्वाड के साथ भारत विश्व विजेता बन सकता है। इसको लेकर इंडिया टीवा द्वारा चलाए गए पोल में फैंस ने अपनी राय दी है, जिसमें 4746 लोगों ने वोट दिया है। 63.09 प्रतिशत लोगों का मानना है कि टीम इंडिया इस बार वर्ल्ड कप का खिताब जीत सकती है। वहीं, 27.24 प्रतिशत लोगों ने माना है कि भारत इस बार चुने हुए स्क्वाड के साथ वर्ल्ड नहीं जीत सकता है। 9.67 प्रतिशत लोग इस मुद्दे पर अपना कोई मत नहीं देना चाहते हैं। 

India TV Poll Result
Image Source : INDIA TV India TV Poll Result

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, क्या इस स्क्वाड से भारत विश्व विजेता बनेगा? 

हां- 63.09%

नहीं- 27.24%

कह नहीं सकते- 9.67%

भारत ने पिछले 10 साल से नहीं जीता है ICC खिताब 

भारत ने अभी तक दो बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। भारत ने आखिरी बार आईसीसी टूर्नामेंट 10 साल पहले धोनी की कप्तानी में जीता था तब टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता था। इस बार वर्ल्ड कप भारत की धरती पर हो रहा है। ऐसे में टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल