india vs australia icc U19 world cup 2022 semi final ind u19 vs aus u19
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 से दूसरा सेमीफाइनल कूलिज क्रिकेट ग्राउंड, एंटीगा में खेला गया। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से हराते हुए लगातार चौथी बार ICC U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 290 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से कप्तान यश धुल ने 110 रन और शेख रशीद ने 94 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 41.5 ओवर में 194 रनों पर ढेर हो गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:-
ऑस्ट्रेलिया: टीग वायली, कैंपबेल केलावे, कोरी मिलर, कूपर कॉनोली (कप्तान), लैक्लन शॉ, निवेथन राधाकृष्णन, विलियम सॉल्ज़मैन, टोबायस स्नेल (विकेटकीपर), टॉम व्हिटनी, जैक सिनफ़ील्ड, जैक निस्बेट
भारत: हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेख़ रशीद, यश धुल (कप्तान), निशांत सिंधु, राज बावा, दिनेश बाना (विकेटकीपर), कौशल तांबे, राजवर्धन हंगारगेकर, विकी ओस्तवाल, रवि कुमार