1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : डु प्लेसिस के सिर सजी ऑरेंज कैप तो रबाडा ने किया पर्पल कैप पर कब्जा, दिल्ली टॉप पर

IPL 2020 : डु प्लेसिस के सिर सजी ऑरेंज कैप तो रबाडा ने किया पर्पल कैप पर कब्जा, दिल्ली टॉप पर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 27, 2020 02:57 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 02:57 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज आईपीएल-13 में शनिवार के मैच के बाद क्रमश: ऑरेंज और पर्पल कैप अपने नाम करने में सफल रहे हैं।

IPL 2020 : डु प्लेसिस के सिर...- India TV Hindi
IPL 2020 : डु प्लेसिस के सिर सजी ऑरेंज कैप तो रबाडा ने किया पर्पल कैप पर कब्जा, दिल्ली टॉप पर Image Source : IPLT20.COM

अबू धाबी| चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज आईपीएल-13 में शनिवार के मैच के बाद क्रमश: ऑरेंज और पर्पल कैप अपने नाम करने में सफल रहे हैं। शनिवार को दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। ऑरेंज कैप लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को दी जाती है और पर्पल कैप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को दी जाती है।

डु प्लेसिस ने अभी तक तीन मैचों में 173 रन बनाए हैं और वह लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। उनके बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल हैं जिनके नाम 153 रन हैं। तीसरे स्थान पर मयंक अग्रवाल हैं जिनके नाम 115 रन हैं।

शाहिद अफरीदी ने माना, IPL में न खेलने से पाकिस्तानी खिलाड़ी गंवा रहे हैं बड़ा मौका

गेंदबाजी में रबादा पहले स्थान पर हैं। रबादा ने पांच मैचों में दो विकेट लिए। दूसरे स्थान पर सैम कुरैन हैं जिनके नाम तीन मैचौं में पांच विकेट हैं। पंजाब के मोहम्मद शमी दो मैचों में चार विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

टीम की जहां तक बात है तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स चार अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। दिल्ली ने शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल की। उसके बाद पंजाब, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल