DC vs PBKS Highlights IPL 2022 Match 32
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच को दिल्ली ने महज 10.3 ओवर में हासिल कर लिया। हालांकि यह मुकाबला पुणे खेला जाना था लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खेमें कुछ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके कारण वेन्यू को बदला गया था। मैच से कुछ घंटों पहले मिशेल मार्श के बाद दिल्ली के दूसरे खिलाड़ी टिम सिफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी संकटों के बीच दिल्ली ने शानदार जज्बा दिखाया और मुकाबला अपने नाम किया।दिल्ली कैपिटल्स की छठे मैच में तीन हार के बाद यह तीसरी जीत है। वहीं पंजाब किंग्स को सातवें मैच में चौथी हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली अब 6 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है वहीं पंजाब किंग्स के भी 6 पॉइंट्स हैं लेकिन टीम आठवें स्थान पर है। कोलकाता, पंजाब और दिल्ली इन तीनों टीमों के 6-6 अंक हो गए हैं लेकिन दिल्ली का इन सभी में नेट रन रेट सबसे अच्छा है।