1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चार बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन एशले कूपर का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

चार बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन एशले कूपर का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

 Reported By: Bhasha
 Published : May 22, 2020 03:06 pm IST,  Updated : May 22, 2020 03:20 pm IST

टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व नंबर एक रैंकिंग के खिलाड़ी और लंबे समय तक प्रशासक रहे कूपर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

Four-time Grand Slam champion Ashley Cooper dies after prolonged illness - India TV Hindi
Four-time Grand Slam champion Ashley Cooper dies after prolonged illness  Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिसबेन। चार बार के एकल ग्रैंडस्लैम टेनिस चैम्पियन एशले कूपर का निधन हो गया, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह 83 वर्ष के थे। टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व नंबर एक रैंकिंग के खिलाड़ी और लंबे समय तक प्रशासक रहे कूपर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। एशले कूपर ने 1958 में अमेरिकी चैम्पियनशिप सहित ऑस्ट्रेलियाई और विम्बलडन में ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी अपने नाम की थी। 

कूपर की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया की डेविस कप टीम ने 1957 में अमेरिका पर जीत से अपना खिताब बरकरार रखा था और 1959 में पीठ की चोट के कारण उनका पेशेवर करियर खत्म हो गया था। 

ये भी पढ़ें - अम्फान तूफान में कोलकाता पुलिस का काम देखकर खुश हुए सौरव गांगुली, किया ये खास ट्विट

ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी रॉड लीवर ने सोशल मीडिया पर कूपर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा,‘‘वह शानदार चैम्पियन थे, कोर्ट के अंदर भी और बाहर भी। उनका बैकहैंड कितना शानदार था। उनकी कितनी सारी यादें हैं। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल