1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने खेल महासंघों से कहा, 'ऐसा कुछ न करें जिससे निलंबन हो'

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने खेल महासंघों से कहा, 'ऐसा कुछ न करें जिससे निलंबन हो'

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 29, 2019 11:08 am IST,  Updated : Nov 29, 2019 12:27 pm IST

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) को प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण निलंबन झेलना पड़ा जिसके कारण भारतीय तीरंदाजों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के ध्वज तले खेलना पड़ रहा है।

Kiren Rijiju- India TV Hindi
Kiren Rijiju Image Source : PTI

नई दिल्ली। तीरंदाज दीपिका कुमारी और अंकिता भक्त के आईओसी ध्वज तले खेलने पर मजबूर होने पर निराशा व्यक्त करते हुए खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय महासंघों से अनुरोध किया वह किसी ऐसी गतिविधि में संलिप्त न रहें जिससे कि उन्हें निलंबन झेलना पड़े। 

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) को प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण निलंबन झेलना पड़ा जिसके कारण भारतीय तीरंदाजों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के ध्वज तले खेलना पड़ रहा है। 

दीपिका ने बैंकॉक में महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण और अंकिता ने रजत पदक जीता। रिजिजू ने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि हमारे खिलाड़ी तटस्थ ध्वज तले खेलें। राष्ट्रीय खेल महासंघों को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे उनका निलंबन हो।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कोई गुटबाजी नहीं होनी चाहिए। सभी महासंघ एक साथ आएं और हम सभी की मदद करने के लिये तैयार हैं। ’’ 

मंत्री ने पहलवान बजरंग पूनिया (खेल रत्न), भाला फेंक के एथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर (अर्जुन पुरस्कार) उनके कोच एम एस ढिल्लौं (द्रोणाचार्य पुरस्कार) और धावक मोहम्मद अनस याहिया (अर्जुन पुरस्कार) को एक साधारण समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार देने के बाद यह बात कही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल