1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन: सेरेना, मर्रे, वावरिंका और शारापोवा क्वार्टर फाइनल में

विंबलडन: सेरेना, मर्रे, वावरिंका और शारापोवा क्वार्टर फाइनल में

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2015 11:07 am IST,  Updated : Jul 07, 2015 11:17 am IST

लंदन: विश्व में नंबर एक सेरेना विलियम्स ने आज यहां अपनी बड़ी बहन वीनस को हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जबकि एंडी मर्रे, स्टैन वावरिंका और मारिया

उधर पुरूष वर्ग में ब्रिटिश खिलाड़ी और 2013 के चैंपियन मर्रे को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिये तीन घंटे से अधिक समय कोर्ट पर बिताना पड़ा। इस तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने क्रोएशिया के 23वें वरीय इवो कार्लोविच को 7-6, 6-4, 5-7, 6-4 से हराया। उनका सामना अब गैरवरीयता प्राप्त कनाडाई खिलाड़ी वासेक पोसपिसिल से होगा।

फ्रेंच ओपन चैंपियन वावरिंका को भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने सेट नहीं गंवाने का अपना रिकार्ड कायम रखा। इस चौथी वरीयता प्राप्त स्विस खिलाड़ी ने बेल्जियम के 16वें वरीय डेविड गोफिन के खिलाफ पहले दो सेट में काफी पसीना बहाने के बाद 7-6, 7-6, 6-4 से जीत दर्ज की।

पिछले आठ ग्रैंडस्लैम में यह सातवां मौका जबकि वावरिंका ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उन्हें फ्रांस के रिचर्ड गास्केट से भिड़ना पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल