CONG
-
वोट चोरी की जगह हरियाणा की सरकार ही चोरी हो गई, नतीजे भी...भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज वोट चोरी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। इसके बाद कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि, हरियाणा की तो सरकार ही चोरी हो गई। जानें हुड्डा ने क्या क्या कहा?
हरियाणा | Nov 05, 2025 06:35 pm IST -
बिहार चुनावः 'लोग बदलाव चाहते हैं', कांग्रेस नेता अविनाश पांडे का बयान, बताया किस तरह बनी है रणनीति
कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने चुनाव जीतने के लिए बेहतर रणनीति बनाई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में लोग बदलाव चाहते हैं। तेजस्वी की सरकार बन रही है।
बिहार | Nov 05, 2025 04:03 pm IST -
Advertisement
-
'NDA सरकार रही तो शायद आगे चुनाव ही ना हों...' प्रियंका गांधी ने किया बड़ा दावा
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बिहार की रैली में NDA सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि अगर NDA सरकार जारी रहती है तो भविष्य में चुनाव हो ना हो, इसका कोई भरोसा नहीं है।
बिहार | Nov 05, 2025 02:59 pm IST -
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, समर्थकों संग BJP में शामिल हुए ये दिग्गज नेता
आगामी निकाय चुनाव से पहले नाथसिंह देशमुख का समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ना लातूर ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। देशमुख के सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने के मौके पर महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार तथा विधायक रमेश कराड मौजूद रहे।
महाराष्ट्र | Nov 04, 2025 04:59 pm IST -
Advertisement
-
Bihar Election Live: लालू का दावा- '14 नवंबर को सरकार बदलेगी', पीएम मोदी बोले- 'RJD की मानसिकता विकास विरोधी'
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। अब पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार आखिरी समय में है। ऐसे में सभी दलों की ताबड़तोड़ रैलियां जारी हैं। लालू यादव भी चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं।
बिहार | Nov 03, 2025 11:55 pm IST -
उमाशंकर अकेला ने फिर थामा कांग्रेस का दामन, 2024 में सपा की साइकिल पर हुए थे सवार
झारखंड के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने रांची में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मौजूदगी में पार्टी में वापसी की। अकेला ने कहा कि वे उत्तर छोटानागपुर में कांग्रेस को मजबूत करेंगे और 2029 के चुनाव की तैयारी करेंगे।
झारखण्ड | Oct 30, 2025 06:19 pm IST -
Advertisement
-
कांग्रेस की मीटिंग में गाया गया बांग्लादेश का राष्ट्रगान, बवाल मचने के बाद पार्टी ने दी सफाई
असम के श्रीभूमि में कांग्रेस की बैठक में बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘आमार शोनार बांग्ला’ गाए जाने पर विवाद छिड़ गया। बीजेपी ने इसे देशद्रोह बताया, जबकि कांग्रेस ने सफाई दी कि यह रवींद्रनाथ टैगोर की रचना है, बांग्ला संस्कृति के सम्मान में गाया गया था, न कि राजनीतिक मकसद से।
राजनीति | Oct 29, 2025 06:08 pm IST -
SIR के दूसरे चरण के ऐलान के बाद कांग्रेस ने जताया विरोध, कहा- "अब 12 राज्यों में करोड़ों वोट काटे जाएंगे"
SIR के दूसरे चरण की घोषणा के बाद कांग्रेस ने इसका विरोध जताया है और कहा है कि अब 12 राज्यों में करोड़ों वोट काटे जाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि यह खुले तौर पर 'वोट चोरी' है, जो नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग साथ मिलकर कर रहे हैं।
राजनीति | Oct 28, 2025 12:02 am IST -
Advertisement
-
कार्यकर्ताओं का आक्रोश पड़ा भारी! कांग्रेस ने बिहार चुनाव के बीच कृष्णा अल्लावरु को अहम पद से क्यों हटाया? जानें
बिहार में कांग्रेस नेताओं की ओर से आलोचना झेल रहे राज्य प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को बड़ा झटका लगा है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें Youth congress के प्रभारी पद से हटा दिया है। मनीष शर्मा को Youth congress का नया प्रभारी बनाया गया है।
राजनीति | Oct 23, 2025 11:51 pm IST -
बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु की बड़ी बेइज्जती, पार्टी नेता ने कहा टिकट चोर, अब पद भी छीना गया
बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु की बड़ी बेइज्जती हुई है। टिकट बंटवारे से नाराज कांग्रेस के एक नेता ने कृष्णा अल्लावरु को उनके सामने ही टिकट चोर दिया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।
बिहार | Oct 23, 2025 06:04 pm IST -
Advertisement
-
देर आए दुरुस्त आए, पहले रार फिर क्यों उमड़ा प्यार, महागठबंधन में कैसे बन गई बात, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
महागठबंधन की आज हुई अहम प्रेस कांफ्रेंस में राजद नेता तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से सीएम और वीआईपी नेता मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस चुन लिया गया है। सीट शेयरिंग को लेकर चल रही रार के बाद कैसे उमड़ा प्यार? जानें इनसाइड स्टोरी...
बिहार | Oct 23, 2025 02:49 pm IST -
बिहार चुनाव: RJD और कांग्रेस में कैसे सुलझेगा सीटों का विवाद? अब जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सभी की नजरें
बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन वापसी से कुछ घंटे पहले महागठबंधन में सीटों के झगड़े को लेकर असमंजस बढ़ गया है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से चर्चा की, लेकिन कोई स्पष्ट फैसला नहीं हो सका। गुरुवार को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस से स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
बिहार | Oct 22, 2025 11:27 pm IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन में दिखने लगी दरार, BMC चुनाव अकेले लड़ना चाहते हैं कई कांग्रेस नेता
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के भीतर दरार नजर आने लगी है, खासकर BMC चुनावों को लेकर कांग्रेस के नेताओं में मतभेद उभर रहे हैं। कई नेता चुनाव अकेले लड़ने की वकालत कर रहे हैं, जबकि मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने इसे निजी राय बताया और हाईकमान का फैसला माना।
महाराष्ट्र | Oct 22, 2025 10:25 pm IST -
CM सिद्धारमैया के बेटे ने कहा- पिता का पॉलिटिकल करियर आखिरी पड़ाव पर, उत्तराधिकारी के बयान पर बाद में मुकरे
सीएम सिद्धारमैया के बेटे ने कहा कि उनके पिता अपने राजनीतिक करियर के अंतिम पड़ाव में हैं। कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच उनके इस बयान को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
राजनीति | Oct 22, 2025 07:53 pm IST -
Advertisement
-
कर्नाटक में सीनियर मंत्रियों को किनारे लगाएगी कांग्रेस? 'कामराज प्लान' को लागू करने की हो रही तैयारी
कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी कामराज प्लान लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत कई सीनियर मंत्रियों को कैबिनेट से हटाकर संगठन में शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसे में डीके शिवकुमार को अपनी एक पोस्ट छोड़नी पड़ सकती है।
राजनीति | Oct 22, 2025 06:19 pm IST -
Bihar Assembly Election: लालू-तेजस्वी से मिले गहलोत, बोले- कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी
महागठबंधन में मचे महा घमासान को खत्म करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। बिहार चुनाव की रणनीति में अशोक गहलोत के तजुर्बे का लाभ लेने के लिए कांग्रेस ने उन्हें पटना भेजा है। कल महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
बिहार | Oct 22, 2025 10:44 pm IST -
Advertisement
-
बिहार नहीं लेकिन इस राज्य में साथ आ गई कांग्रेस और AIMIM, उपचुनाव में दिया समर्थन
असदुद्दीन ओवैसी ने जानकारी दी है कि उनकी पार्टी AIMIM तेलंगाना में आगामी जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेगी। आइए जानते हैं कि ओवैसी ने ये फैसला क्यों लिया है।
राजनीति | Oct 21, 2025 06:29 pm IST -
नामांकन वापसी की अंतिम तारीख आज, महागठबंधन में खत्म नहीं हो रहा 'महासंग्राम', सीट बंटवारे पर क्यों है दुविधा?
विधानसभा के पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर होने वाली वोटिंग के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आज दोपहर 3 बजे समाप्त हो जाएगी। रविवार देर रात तक कुल 1,375 नामांकन स्वीकार किए गए।
बिहार | Oct 20, 2025 10:28 am IST -
जम्मू-कश्मीर उपचुनाव: कांग्रेस ने NC के लिए छोड़ी नगरोटा सीट, 11 नवंबर को 2 सीटों पर उपचुनाव
कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगी नेशनल कांफ्रेंस के लिए नगरोटा विधानसभा सीट छोड़ दी है। यहां पर 11 नवंबर को उपचुनाव होगा।
जम्मू और कश्मीर | Oct 20, 2025 10:27 am IST -
बिहार में दूसरे फेज के लिए नामांकन का आखिरी दिन, RJD ने जारी की 143 कैंडिडेट्स की लिस्ट
कुटुंबा सीट से भले ही आरजेडी ने अपना हाथ खींच लिया है लेकिन अभी भी 4 से 5 सीट ऐसी है जहां तेजस्वी और राहुल के बीच तकरार है। बीजेपी ने महागठबंधन की एकता पर सवाल उठाए हैं।
बिहार | Oct 21, 2025 12:06 am IST