FARMER
-
UN में बजा पीएम मोदी की नीतियों का डंका, UNGA चीफ ने कहा-भारत के किसान सभी लेन-देन स्मार्टफोन से करने में सक्षम
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उन नीतियों की जमकर सराहना की है, जिसके जरिये भारत के 800 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया और गांव-गांव के किसान जिनका पहले बैंकों से नाता तक नहीं था, वह भी डिजिटल मनी का ट्रांजेक्शन स्मार्टफोन से करने लगे।
अन्य देश | Aug 01, 2024, 07:32 PM IST -
'...तो क्या पंजाब के किसानों को लाहौर भेजें', सीएम भगवंत मान ने ऐसा क्यों कहा?
भगवंत मान ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने 400 पार की बात की थी लेकिन अब वे सहयोगी दलों के सहयोग से अपनी सरकार चला रहे हैं। मान ने कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा से हैं और उन्होंने देश की राजनीति की दिशा बदल दी है।
पंजाब | Jul 26, 2024, 10:24 PM IST -
कृषि और किसानों पर मेहरबान हुई वित्त मंत्री, बजट में इतने लाख करोड़ का हुआ आवंटन, ऐसे बदलेगी सूरत
सीतारमण ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में सरकार 400 जिलों में डीपीआई का उपयोग करके खरीफ मौसम के लिए डिजिटल फसल सर्वेक्षण करेगी। छह करोड़ किसानों और उनकी भूमि का विवरण किसान और भूमि रजिस्ट्री में लाया जाएगा।’’
बिज़नेस | Jul 23, 2024, 04:44 PM IST -
भले ही कर्ज ले लेना लेकिन जमीन मत बेचना, बढ़ने वाली है आय... MP के किसानों से बोले सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने कहा है कि किसानों से निवेदन है कि जमीन मत बेचना। कर्जा ले लेना लेकिन जमीन मत बेचना। इस दौरान सीएम ने राज्य की बदलती तस्वीर का जिक्र किया और कहा कि एमपी के गांवों का माहौल बदलेगा।
मध्य-प्रदेश | Jul 23, 2024, 03:40 PM IST -
किसान संगठनों का बड़ा ऐलान, करेंगे केंद्र सरकार के खिलाफ फिर से आंदोलन
दिल्ली में आज किसानों का एक बड़ा सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में किसानों ने तय किया है कि वह केंद्र सरकार के खिलाफ 1 अगस्त को विरोध करेंगे।
राष्ट्रीय | Jul 22, 2024, 06:14 PM IST -
धोती पहने एक किसान को नहीं दी एंट्री, सरकार ने बंद करा दिया मॉल, जानें पूरा मामला
70 वर्षीय फकीरप्पा अपनी पत्नी और बेटे के साथ मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए मॉल गए थे। फकीरप्पा ने कथित तौर पर सफेद कमीज और ‘पंचे’ (धोती) पहन रखी थी। मॉल के सुरक्षा कर्मचारी ने कथित तौर पर उन्हें और उनके बेटे से कहा कि उन्हें ‘पंचे’ पहनकर अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राष्ट्रीय | Jul 18, 2024, 08:06 PM IST -
धोती पहनकर आए किसान को मॉल में अंदर जाने से गार्ड ने रोका, Video हुआ वायरल तो मच गया बवाल
बंगलुरु के एक मॉल में धोती पहनकर आए बुजुर्ग को अंदर जाने पर सिक्योरिटी गार्ड ने रोक दिया। इस मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बवाल मच गया और मामले को लेकर कन्नड़ संगठनों ने मॉल के बाहर प्रदर्शन किया।
वायरल न्यूज | Jul 17, 2024, 02:49 PM IST -
"शंभू बॉर्डर खुलने का कर रहे इंतजार", किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान
किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि शंभू बॉर्डर खुलते ही किसान दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ सामान इकट्ठा करने में समय लगेगा।
पंजाब | Jul 16, 2024, 02:54 PM IST -
तेलंगाना में किसानों को सरकार को तोहफा, 2 लाख तक का कर्ज माफ करने के दिशानिर्देश जारी
किसान परिवारों की पहचान के लिए नागरिक आपूर्ति विभाग के पीडीएस कार्ड के डेटाबेस का इस्तेमाल किया जाएगा। परिवार में उसके मुखिया, उनकी जीवन संगिनी, बच्चे एवं अन्य शामिल होंगे।
तेलंगाना | Jul 15, 2024, 10:36 PM IST -
हिमाचल के सेबों से चमकेगी पूर्वांचल की किस्मत! जानें, किसानों पर कैसे होगी पैसों की बारिश
हिमाचल प्रदेश के सेबों की कुछ प्रजातियों को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में लगाया गया और मात्र 2-3 साल बाद ही इनमें फल आ गए।
राष्ट्रीय | Jul 11, 2024, 01:05 PM IST -
CM मान ने किसान आंदोलन में मारे गए लोगों के सात परिवारों को दिए नियुक्ति पत्र
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए लोगों के परिवारों से वादा किया था कि उनको सरकारी नौकरी और मुआवजा दिया जाएगा।
पंजाब | Jul 10, 2024, 10:33 PM IST -
किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, जुलाई में अच्छी बारिश से बुवाई की स्थिति सुधरी, जानें डीटेल
धान की बुवाई का क्षेत्र पिछले साल के बराबर ही है, जबकि गन्ने की बुवाई बेहतर है। गैर-खाद्य फसलों में कपास की बुवाई काफी अधिक है। कुल बुवाई क्षेत्र सामान्य बुवाई क्षेत्र का 22 प्रतिशत है, जबकि 2023 में यह 18.6 प्रतिशत था।
बिज़नेस | Jul 08, 2024, 02:13 PM IST -
राजस्थान के किसानों को CM भजनलाल का बड़ा तोहफा, खाते में डाली जाएगी 650 करोड़ से ज्यादा की रकम
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के 65 लाख किसानों के खाते में पहली किश्त की रकम ट्रांसफर करेंगे। सरकार द्वारा किसानों को हर साल 2 हजार रुपये दिए जाने का वादा किया गया था। इसी के तहत ये राशि ट्रांसफर की जा रही है।
राजस्थान | Jun 30, 2024, 01:38 PM IST -
फर्जी साइन कर किसान के खाते से निकाली गई रकम, CM ने दिए तत्काल जांच के निर्देश
छत्तीसगढ़ में एक किसान के खाते से फर्जी साइन कर रकम निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर सीएम विष्णु देव साय ने मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। किसान ने बताया कि फर्जी तरीके से न सिर्फ राशि निकाली गई, बल्कि उनके नाम से ऋण भी लिया गया है।
छत्तीसगढ़ | Jun 27, 2024, 11:44 PM IST -
महंगाई कम होना किसानों के हित में, जानें RBI गवर्नर ने क्यों कही ये बात?
उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह भी याद रखना चाहिए कि किसान भी एक उपभोक्ता है। गेहूं के अलावा, वह अपने दैनिक जीवन के लिए कई अन्य चीजें खरीदता है। महंगाई कम होना किसानों के हित में भी है।’’
बिज़नेस | Jun 26, 2024, 06:50 AM IST -
देश में 80% सीमांत किसान झेल रहे जलवायु परिवर्तन की मार, गंवा देते हैं खड़ी फसलें, देखिए सर्वे के ये आंकड़े
साल 2022 में, गर्मी की लू के शुरुआती हमले ने भारत में गेहूं की फसल को प्रभावित किया और उत्पादन वर्ष 2021 के 10 करोड़ 95.9 लाख टन से घटकर 10 करोड़ 77 लाख टन रह गया।
बिज़नेस | Jun 25, 2024, 10:08 PM IST -
किसान ने SDM साहब को मारा ऐसा थप्पड़ कि जमीन पर गिर पड़े अधिकारी, देखें ये वायरल Video
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के एक SDM का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही SDM साहब ने हाथ उठाने की कोशिश की तो किसान ने उन्हें ही जोर से थप्पड़ जड़ दिया।
वायरल न्यूज | Jun 23, 2024, 05:35 PM IST -
किसान की दोबारा चमकी किस्मत, खदान से मिला 6.65 कैरेट का हीरा, 7 लाख से ज्यादा आंकी जा रही कीमत
पन्ना में एक बार फिर से एक गरीब आदिवासी किसान की किस्मत चमक उठी। किसान को खदान में एक हीरा मिला। बताया जा रहा है कि इस किसान को दोबारा हीरा मिला है, इससे पहले भी एक बार उसे खदान से हीरा मिल चुका है।
वायरल न्यूज | Jun 22, 2024, 10:48 AM IST -
झारखंड के बाद तेलंगाना में भी किसानों को राहत, माफ होगा 2 लाख तक का ऋण
रेवंत रेड्डी ने कहा, ''मंत्रिमंडल ने 12 दिसंबर, 2018 से नौ दिसंबर, 2023 तक पांच साल की अवधि के लिए राज्य के किसानों द्वारा लिए गए दो लाख रुपये के कर्ज को माफ करने का फैसला किया है।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्रता शर्तों सहित ऋण माफी का विवरण जल्द ही एक सरकारी आदेश (जीओ) में घोषित किया जाएगा।
तेलंगाना | Jun 22, 2024, 10:13 AM IST -
खेत में फसलों की सिंचाई कर रहा था किसान, अचानक बाघ ने किया हमला और फिर...
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक किसान देर रात अपने घर के दो सदस्यों के साथ खेतों की सिंचाई करने गया था। इसी दौरान जंगल के बाहर घूम रहा बाघ खेत में पहुंच गया और किसान पर हमला कर दिया।
उत्तर प्रदेश | Jun 21, 2024, 09:11 AM IST