KAMAL NATH
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया कब महसूस करने लगे खुद को अपमानित? जानें पूरी कहानी
ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस से बेरुखी की दास्तां काफी लंबी है। 18 महीने पहले मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के समय कमलनाथ जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए, सिंधिया तभी नाराज हो गए थे।
राजनीति | Mar 12, 2020, 08:53 PM IST -
मप्र: BJP बोली, कमलनाथ सरकार अल्पमत में, कांग्रेस का 'फ्लोर टेस्ट' पर जोर
मध्य प्रदेश में सियासी खींचतान रोज नए मोड़ ले रही है। विधायकों के इस्तीफे हो रहे हैं, इस्तीफे संदेश वाहक के जरिए विधानसभा अध्यक्ष को भेजे जा रहे हैं। कमलनाथ सरकार के संकट में होने की बात कही जा रही है।
राजनीति | Mar 12, 2020, 05:41 PM IST -
MLAs को मनाने पहुंचे जीतू पटवारी की पुलिस से हाथापाई, कांग्रेस ने कहा- हमारे मंत्री के साथ हुई बदतमीजी
मध्य प्रदेश में जारी सियासी संग्राम के बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के विधायकों को भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक पुलिस के द्वारा बंधक बनाया हुआ है।
राजनीति | Mar 12, 2020, 06:12 PM IST -
ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव क्षेत्र के कलेक्टर बदले गए
राज्य शासन ने जिन पांच जिलों के कलेक्टर बदले हैं उनके तीन जिले ग्वालियर, गुना और विदिशा वह जिले हैं जिन्हें ज्येातिरादित्य सिंधिया का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है।
राष्ट्रीय | Mar 11, 2020, 11:51 PM IST -
सिंधिया के इस्तीफे पर CM बघेल का तंज- कांग्रेस से गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबा कर आते हैं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर तंज किया कि कांग्रेस से लोग गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबा कर वापस आते हैं।
राजनीति | Mar 11, 2020, 04:03 PM IST -
बागी विधायक इमरती देवी ने कहा- हम महाराज के साथ, महाराज कहेंगे कि कुएं में गिरना है, तो कुएं में गिरुंगी
सिंधिया समर्थक विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बहुत बड़ा भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस के जो लोग आए हुए हैं कि वो भोपाल के संपर्क में है। हम किसी के संपर्क में नहीं हैं। हम 22 विधायक हैं और 2 विधायक हमारे संपर्क में हैं।
राजनीति | Mar 11, 2020, 04:08 PM IST -
अशोक गहलोत का BJP पर निशाना, कहा- मुल्क सबक सिखाएगा
मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि समय आने पर मुल्क इन्हें सबक सिखाएगा।
राजनीति | Mar 11, 2020, 03:17 PM IST -
मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों को जयपुर किया जा रहा शिफ्ट, भाजपा विधायक पहुंच चुके हैं गुरुग्राम
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर सियासी संकट के बीच कांग्रेस अपने विधायकों को जयपुर ले जा रही है। राज्य की कमलनाथ सरकार पर संकट बना हुआ है, क्योंकि 22 विधायक अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं, वहीं कांग्रेस के अन्य विधायक भी भाजपा के संपर्क में है।
राजनीति | Mar 11, 2020, 12:10 PM IST -
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ते ही कांग्रेस ने गिना दिए 9 'अहसान'
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार सुबह एक ट्वीट किया है जिसमें विश्वासघात की तस्वीर के साथ कांग्रेस द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया पर किए गए 'अहसानों' की पूरी लिस्ट दी गई है।
राजनीति | Mar 11, 2020, 11:01 AM IST -
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में शुरु हुई रिजॉर्ट पॉलिटिक्स
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में उठापटक तेज हो गई है, या यूं कहें रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों पार्टियां अपने विधायकों को एकजुट करने के अभियान में जुट गई है।
राजनीति | Mar 11, 2020, 10:44 AM IST -
किसने बिछाई मध्यप्रदेश में भाजपा की सियासी बिसात?
मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता रहे माधवराव सिंधिया के पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़ने के बाद अब जल्द ही औपचारिक तौर पर भाजपा का दामन थामेंगे। सिंधिया समर्थक विधायकों के समर्थन से भाजपा फिर प्रदेश की सत्ता पर कब्जा करने की मुक्कमल तैयारी कर चुकी है।
राजनीति | Mar 10, 2020, 11:04 PM IST -
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास बचे कितने विधायक? ये रहा आंकड़ा
मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर खड़े हुए संकट के बीच कांग्रेस के नेता और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने पार्टी के पास 94 विधायक होने का दावा करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर कांग्रेस लड़ने के लिए तैयार है।
राजनीति | Mar 10, 2020, 08:36 PM IST -
मध्य प्रदेश: सीएम आवास पर विधायकों की बैठक खत्म, सूत्रों का दावा- ताकत का प्रदर्शन करने के पक्ष में कमलनाथ
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर गहराए संकट के बीच कांग्रेस विधायकों की भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की। बताया जा रहा है कि बैठक में 88 से 90 विधायक मौजूद थे हालांकि कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 94 विधायक पार्टी के साथ हैं।
राजनीति | Mar 10, 2020, 08:26 PM IST -
मध्य प्रदेश में किस पार्टी के कितने विधायक? जानिए क्या कहता है विधानसभा का गणित
साल 2018 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 114 सीटों पर कांग्रेस पार्टी की जीत हुई थी जबकि भारतीय जनता पार्टी को 109 सीटें मिली थी। हालांकि कांग्रेस पार्टी को 2 बसपा, एक सपा और 4 निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन दे दिया था जिससे राज्य में 120 विधायकों के साथ कांग्रेस की सरकार बनी थी।
राजनीति | Mar 10, 2020, 07:45 PM IST -
मध्यप्रदेश दोहरा रहा इतिहास, सिंधिया परिवार के कारण दूसरी बार जा रही कांग्रेस सरकार!
1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ था, और डी.पी. मिश्रा मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन बाद में कांग्रेस के 36 विधायकों ने विजयाराजे के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की और विपक्ष से जा मिले। डी.पी. मिश्रा को इस्तीफा देना पड़ा था। अब एक बार फिर वही पटकथा लिखी गई है।
राष्ट्रीय | Mar 10, 2020, 07:34 PM IST -
आज BJP ज्वाइन नहीं करेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया- सूत्र
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भाजपा ज्वाइन नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कल शिवराज सिंह चौहान के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
राजनीति | Mar 10, 2020, 07:18 PM IST -
क्या कांग्रेस को अभी लगेंगे और भी झटके? सिंधिया के इस्तीफे पर बोले शहनवाज- ये तो शुरुआत है
इंडिया टीवी पर आयोजित डिबेट शो में शहनवाज हुसैन ने कहा कि सिंधिया के लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनको किनारे किया, अपमानित किया। उनके विधायक जो मंत्री थे, उनको भी अपमानित किया। ज्योतिरादित्य स्वाभिमानी व्यक्ति हैं, उन्होंने स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया और कांग्रेस पार्टी को त्याग दिया। ये तो शुरुआत है।
राजनीति | Mar 10, 2020, 05:00 PM IST -
बेंगलुरु में मौजूद सिंधिया समर्थक विधायकों ने मांगी सुरक्षा, DGP को लिखा पत्र
कर्नाटक के बेंगलुरु में मौजूद सिंधिया समर्थक विधायकों ने इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक पुलिस के डीजीपी को पत्र लिख सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है।
राष्ट्रीय | Mar 10, 2020, 04:10 PM IST -
दिग्विजय सिंह के भाई का बड़ा बयान- हमें विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहना चाहिए
दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि अब लग रहा है कि कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी। हमें विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहना चाहिए, मजबूत विपक्ष बनकर काम करेंगे। हम कमर कसकर तैयार हैं।
राजनीति | Mar 10, 2020, 03:41 PM IST -
मध्य प्रदेश: कमलनाथ ने लिखी राज्यपाल को चिट्ठी, 6 मंत्रियों को तुरंत मंत्रिपद से हटाने की सिफारिश की
मध्य प्रदेश की राजनीति में जारी सियासी घमासान के बीच सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों को तत्काल मंत्रिपद से हटाने की सिफारिश की है।
राजनीति | Mar 10, 2020, 03:07 PM IST