SPORTS NEWS
-
IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स पहुंची टॉप पर, मुंबई इंडियंस की हालत खराब; RCB इस नंबर पर काबिज
IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में अपने दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 रनों से मात देने के साथ लगातार दूसरी जीत हासिल की है और अंकतालिका में सीधे टॉप पोजीशन पर कब्जा कर लिया है।
क्रिकेट | Apr 04, 2026, 11:37 PM IST -
SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने घर पर लखनऊ की चुनौती, Head To Head में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
SRH vs LSG: आईपीएल 2026 सीजन का 10वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ कड़ी टक्कर देखने को मिली है।
क्रिकेट | Apr 04, 2026, 10:26 PM IST -
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर किया बड़ा कारनामा, बन गई इस मामले में IPL में सबसे तेज भारतीय जोड़ी
GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स टीम आईपीएल 2026 में अपना दूसरा मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेल रही है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
क्रिकेट | Apr 04, 2026, 09:48 PM IST -
मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्यों करना पड़ा हार का सामना? कप्तान सूर्या ने बताया ये बड़ा कारण
DC vs MI: मुंबई इंडियंस की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच हार को लेकर बड़ा कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खराब बल्लेबाजी को बताया।
क्रिकेट | Apr 04, 2026, 08:46 PM IST -
रोहित शर्मा ने दिखाई ऐसी चालाकी कि दिल्ली कैपिटल्स ने बर्बाद कर दिया DRS, बताया क्यों किया ऐसा
MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 6 विकेट से जीत तो हासिल की लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा की एक चालाकी ने सभी का ध्यान खींचा, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया।
क्रिकेट | Apr 04, 2026, 07:49 PM IST -
सूर्यकुमार यादव ने तीसरे मैच में ही कर दिया ये काम जो हार्दिक पांड्या अब तक नहीं कर सके, बने खास क्लब का हिस्सा
DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं, जिनके बल्ले से बेहतरीन अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है, जिसके साथ ही वह एक खास क्लब का हिस्सा बन गए हैं।
क्रिकेट | Apr 04, 2026, 06:21 PM IST -
पैट कमिंस को लेकर SRH की बढ़ी टेंशन, IPL 2026 सीजन को बीच में छोड़कर वापस लौटे घर
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 के अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में नियमित कप्तान पैट कमिंस के बिना ही मैदान पर खेलने उतरी थी। वहीं अब कमिंस सीजन के बीच में ही वापस अपने देश लौट गए हैं, जिसमें वह अपनी बैक इंजरी का स्कैन कराने के लिए गए हैं।
क्रिकेट | Apr 04, 2026, 04:36 PM IST -
DC vs MI: कप्तान हार्दिक पांड्या क्यों हैं बाहर? टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने किया साफ
DC vs MI: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में अपना दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेल रही है, जिसमें उनके नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं।
क्रिकेट | Apr 04, 2026, 03:28 PM IST -
पंजाब किंग्स ने प्वाइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग, लगातार 2 हार के बाद CSK का हुआ बुरा हाल; RCB इस नंबर पर
IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन लगातार दूसरी जीत हासिल की और प्वाइंट्स टेबल में पहली पोजीशन पर कब्जा कर लिया है।
क्रिकेट | Apr 03, 2026, 11:40 PM IST -
CSK ने RCB को पीछे छोड़ हासिल की नंबर-1 की कुर्सी, IPL इतिहास में 36वीं बार किया ये कारनामा
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपने दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें वह 209 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रहे। इसी के साथ उन्होंने एक खास मामले में आरसीबी को पीछे छोड़ दिया।
क्रिकेट | Apr 03, 2026, 11:20 PM IST -
DC vs MI: दिल्ली का मौसम कर सकता है मुकाबले का मजा किरकिरा, मैच के दौरान ऐसी है वेदर रिपोर्ट
DC vs MI: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें बारिश का खलल पड़ने की उम्मीद जताई गई है।
क्रिकेट | Apr 03, 2026, 10:10 PM IST -
CSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे ने अर्धशतकीय पारी के दम पर किया बड़ा कारनामा, चेपॉक में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने घर पर आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जिसमें उनकी तरफ से युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के बल्ले से 73 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली, जिसके दम पर वह एक बड़ा कारनामा करने में कामयाब रहे।
क्रिकेट | Apr 03, 2026, 09:30 PM IST -
DC vs MI IPL 2026: दिल्ली या मुंबई किसका रहा है अब तक पलड़ा भारी, जानें क्या कहता है Head To Head रिकॉर्ड
DC vs MI: आईपीएल 2026 सीजन का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
क्रिकेट | Apr 03, 2026, 08:47 PM IST -
मुंबई इंडियंस का IPL 2026 में कौन है एक्स फैक्टर खिलाड़ी? हेड कोच ने अफगान प्लेयर का लिया नाम
DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है, जिसमें उन्होंने अपने पहले मुकाबले में केकेआर को 6 विकेट से मात दी थी। अब मुंबई को अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है, जिसमें उससे पहले उनके हेड कोच महेला जयवर्धने का बड़ा बयान सामने आया है।
क्रिकेट | Apr 03, 2026, 07:55 PM IST -
वैभव सूर्यवंशी बनाम शुभमन गिल, 19 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों का रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी काफी शानदार अंदाज में करने में कामयाब रहे हैं, जिसमें उनके बल्ले से बेहतरीन अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। वहीं अब उनसे इसी फॉर्म को आगे जारी रखने की उम्मीद भी की जा रही है।
स्पोर्ट्स | Apr 03, 2026, 06:45 PM IST -
नीतीश रेड्डी कैसे मुश्किल दौर से निकले बाहर, KKR के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद खोला राज
इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है, जिसमें एक नाम ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी का भी शामिल है, जिनका केकेआर के खिलाफ मैच में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल देखने को मिला।
क्रिकेट | Apr 03, 2026, 06:03 PM IST -
PSL 2026: बॉल टेम्परिंग मामले में फखर जमां की अपील हुई खारिज, बैन को रखा गया बरकरार
पाकिस्तान सुपर लीग के जारी सीजन में लाहौर कलंदर्स की टीम से खेल रहे फखर जमां को बॉल टेम्परिंग के चलते 2 मैचों का बैन लगाया था, जिसमें उन्होंने इस फैसले को चुनौती देते हुए अपील की थी, जिसको लेकर अब पीसीबी की तरफ से फैसला आ गया है।
क्रिकेट | Apr 03, 2026, 04:38 PM IST -
CSK vs PBKS: चेपॉक की पिच पर बल्लेबाजों का दिखेगा भौकाल या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, ऐसा रह सकता है Pitch का मिजाज
CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले की पिच को लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें टॉस की भूमिका भी काफी अहम रहेगी।
क्रिकेट | Apr 03, 2026, 03:50 PM IST -
फिन एलन ने पहले ओवर में खोल दिए धागे, 24 रन जड़ बन गए IPL में ये कीर्तिमान बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी
KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भले ही 65 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में उनके ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन एक बड़ा कारनामा करने में कामयाब रहे।
क्रिकेट | Apr 02, 2026, 11:39 PM IST -
रिंकू सिंह ने आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे, KKR के लिए IPL में इस मामले में पहुंचे नंबर-1 की पोजीशन पर
KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेल रही, जिसमें उनके स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह फील्डिंग में एक ऐसा कारनामा करने में कामयाब रहे जिससे उन्होंने आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया है।
क्रिकेट | Apr 02, 2026, 10:39 PM IST