STONE
-
नीलम रत्न नहीं पहन सकते तो धारण कीजिए लीलिया, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते
ज्योतिषी अगर नीलम पहनने की सलाह दे और नीलम महंगा लगे तो इस रत्न को धारण किया जा सकता है। ये नीलम जैसा ही शुभ फल देता है।
जीवन मंत्र | Feb 09, 2022, 10:28 AM IST -
महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उस्मानाबाद में भीड़ ने किया पथराव, चार पुलिसकर्मी घायल
भीड़ ने विजय चौक इलाके में एक पोस्टर, एक पुलिस वाहन और एक ऑटो-रिक्शा को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ को रोकने की कोशिश करते समय एक अधिकारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
महाराष्ट्र | Oct 20, 2021, 11:27 AM IST -
डॉक्टर ने पथरी की जगह निकाल दी किडनी, अस्पताल को मुआवजे के तौर पर देना होगा 'मोटा हर्जाना'
अस्पताल की लापरवाही के बाद उनकी मौत के बाद देवेंद्र भाई की विधवा मीना बेन ने नडियाद में उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का दरवाजा खटखटाया, जिसने 2012 में चिकित्सक, अस्पताल और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को चिकित्सा लापरवाही के लिए विधवा को 11.23 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया।
गुजरात | Oct 19, 2021, 12:35 PM IST -
पथराव में शामिल लोगों के लिए कोई सरकारी नौकरी, पासपोर्ट नहीं: जम्मू-कश्मीर सरकार
जम्मू-कश्मीर सरकार ने रविवार, 1 अगस्त को, पथराव जैसी 'भारत विरोधी' गतिविधियों में शामिल लोगों को पासपोर्ट मंजूरी और सरकारी नौकरियों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए।
न्यूज़ | Aug 02, 2021, 12:40 PM IST -
बिहार के मुंगेर में दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी
पत्थरबाजी से ट्रेन का कई शीशे टूट गए। इस पत्थरबाजी में कोई यात्री चोटिल हुआ है या नहीं, अभी तक इसकी सूचना नहीं मिल पाई है। लेकिन जिस वक्त ये पत्थरबाजी हुई, उस समय ट्रेन के यात्री दहशत में आ गए।
बिहार | Apr 14, 2021, 07:02 AM IST -
राम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली जा रही वाहन रैली पर पथराव, 27 लोग गिरफ्तार
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण को लेकर इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निकाली गई वाहन रैली पर पथराव और उपद्रव के मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मध्य-प्रदेश | Dec 30, 2020, 02:30 PM IST -
उज्जैन में पत्थर बरसाने वाले घरों पर चला प्रशासन का बुलडोज़र
पुलिस ने नगर निगम की टीमों के साथ एक घर को ध्वस्त कर दिया, जहां से कुछ महिलाओं और बच्चों ने यात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव किया।
न्यूज़ | Dec 27, 2020, 07:43 PM IST -
प. बंगाल: बीजेपी अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर पथराव, कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी क्षतिग्रस्त
पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव हुआ है। पथराव में काफिले में चल रही कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
पश्चिम बंगाल | Dec 10, 2020, 01:39 PM IST -
उत्तर प्रदेश: मामूली विवाद में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, एक युवक की मौत
कानपुर के चकेरी के वाजिदपुर में दो समुदायों के बीच संघर्ष के बाद हुए पथराव में एक युवक की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।
उत्तर प्रदेश | Nov 16, 2020, 04:15 PM IST -
अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद चूरू में तनाव
एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प के बाद राजस्थान के चुरू जिले में तनाव बढ़ गया। चूरू में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन किया गया था।
कुरुक्षेत्र | Oct 12, 2020, 07:49 PM IST -
बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर पथराव, TMC ने भी दिया बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष को शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले में काले झंडे दिखाए गए और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा कथित रूप से उनके काफिले पर पथराव किया गया।
पश्चिम बंगाल | Oct 10, 2020, 09:46 PM IST -
युवक की पिटाई को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प, 6 पुलिसकर्मियों समेत 12 घायल
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कस्बे में पुलिस द्वारा एक युवक की कथित पिटाई की घटना को लेकर गुरुवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई।
उत्तर प्रदेश | Sep 03, 2020, 04:28 PM IST -
केरल में कोरोना पीड़ित परिवार के घर पर पत्थर फेंकने के लिए 2 लोगों पर केस
केरल में कोरोना वायरस से पीड़ित परिवार के घर पर पत्थर फेंकने के मामले में 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
राष्ट्रीय | Aug 22, 2020, 07:38 PM IST -
पिछले साल पांच अगस्त से कश्मीर में पथराव की घटनाओं में आई भारी कमी
जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त होने के बाद पथराव की घटनाओं में उल्लेखनीय रूप से कमी आई है। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि 2018 में पथराव की 944 घटनाएं सामने आई थीं जिनकी संख्या इस साल घटकर 211 रह गई है।
राष्ट्रीय | Jul 29, 2020, 08:30 PM IST -
गुजरात सीमा पर बस रोकने से नाराज उत्तर प्रदेश के मजदूरों ने किया पुलिस पर पथराव
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश जा रही प्रवासी मजदूरों की बसों को प्रशासनिक कारणों से शनिवार को गुजरात सीमा पर आगे जाने से रोक दिया गया जिससे भड़के प्रवासी मजदूरों ने गुजरात पुलिस पर पथराव किया।
गुजरात | May 02, 2020, 11:55 PM IST -
गुजरात के गोधरा में कोरोना वायरस कंटेनमेंट एरिया को सील करने गई पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव
गुजरात के गोधरा शहर के गोया मोहल्ला इलाके में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस के ऊपर पथराव करने का मामला सामने आया है। पुलिस गुरुवार देर शाम वहां के कोरोना वायरस कंटेनमेंट एरिया को सील करने के लिए वहां गई थी तभी भीड़ ने विरोध में उन पर पथराव शुरू कर दिया।
गुजरात | May 01, 2020, 12:15 AM IST -
लॉकडाउन तोड़कर मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोक रही थी पुलिस, लोगों ने बरसाए पत्थर
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के बिदकिन गांव में एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए लोगों के इकट्ठा होने की सूचना मिलने पर जांच करने गए पुलिस के एक दल पर पथराव किया गया।
राष्ट्रीय | Apr 28, 2020, 08:59 AM IST -
मुरादाबाद पथराव पर बोले योगी- उपद्रवियों को चिन्हित कर लगाएं NSA और नुकसान की भरपाई भी करें
मुरादाबाद में मेडिकल टीम और पुलिसकर्मियों पर पथराव की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और कहा कि ऐसे दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आपदा नियंत्रण अधिनियम तथा NSA के तहत कार्यवाही की जाएगी एवं उनके द्वारा की गई राजकीय संपत्ति के नुकसान की भरपाई उनसे सख्ती से की जाएगी।
उत्तर प्रदेश | Apr 15, 2020, 04:18 PM IST -
मेरठ में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट को सील करने गई टीम पर पथराव, सिटी मजिस्ट्रेट और एसओ घायल
मेरठ के थाना देहली गेट क्षेत्र में शनिवार को पुलिस व प्रशासकीय टीम पर पथराव का मामला सामने आया है। जलीकोठी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि के बाद इस इलाके को सील करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया।
उत्तर प्रदेश | Apr 11, 2020, 05:21 PM IST -
इस्लामाबाद में 'औरत मार्च' पर पथराव, इस्लामिक कट्टरपंथियों ने कई दिनों से खोला हुआ है मोर्चा
रविवार को पाकिस्तान के कई शहरों में 'औरत मार्च' निकाला गया जिसमें बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्हें पुरुषों का भी साथ मिला। धार्मिक व परंपरावादी समूहों व दलों से संबंद्ध महिलाओं ने अलग से अपना मार्च निकाला और कई जगहों पर उन्होंने अपने मार्च को 'शालीनता मार्च' कह कर बुलाया।
एशिया | Mar 08, 2020, 07:27 PM IST