1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. केले के पत्ते पर खाना खा रहा था शख्स, वीडियो देखकर कहेंगे: इससे शानदार कुछ नहीं

केले के पत्ते पर खाना खा रहा था शख्स, वीडियो देखकर कहेंगे: इससे शानदार कुछ नहीं

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 27, 2021 04:24 pm IST,  Updated : Apr 27, 2021 04:24 pm IST

नेचर से प्रेम का ये अनोखा वीडियो इस बात की मिसाल है कि प्रकृति से बिना छीने भी काम चलाया जा सकता है। 

viral video- India TV Hindi
viral video Image Source : TWITTER/SUSANTANANDA3

दुनिया में इंसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक तरफ धरती के संसाधन कम हो रहे हैं तो दूसरी तरफ हरियाली भी कम होती जा रही है। ऐसे में जब इंसान प्रकृति को बचाने की जद्दोजहद कहते हैं तो उसे सराहना मिलनी ही चाहिए। 

ऐसे में प्रकृति से बेपनाह प्यार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लगातार देखा जा रहा है। 

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा में कार्यरत सुसांत नन्दा ने अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया है जो कि टिक टॉक पर बनाया गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स केले के पत्ते पर खाना खा रहा है। खास बात ये है कि केले का पत्ता उस पेड़ से अलग नहीं है यानी की केले के पेड़ के नजदीक बैठकर ही वो शख्स उसके एक पत्ते पर खाना खा रहा है। 

खाना खाने के बाद वो व्यक्ति केले के पत्ते को पानी से धो देता है।

इस वीडियो को काफी लोग देख रहे हैं और इसकी लगातार सराहना हो रही है। कुछ घंटों पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक साढ़े चार हजार लोग देख चुके हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।