1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मशहूर होने के लिए मासूम कुत्ते के साथ क्रूरता कर बैठा ये शख्स, गुब्बारे से बांधकर उड़ा दिया

मशहूर होने के लिए मासूम कुत्ते के साथ क्रूरता कर बैठा ये शख्स, गुब्बारे से बांधकर उड़ा दिया

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2021 01:57 pm IST,  Updated : May 27, 2021 01:57 pm IST

लोग नन्हें कुत्तों को बच्चों की तरह प्यार करते हैं लेकिन मशहूर होने के लिए एक शख्स ने नन्हें से पपी को हवा में उड़ा दिया। 

puppy in air- India TV Hindi
puppy in air Image Source : TWITTER/@MEGHAKARMA331

कुछ लोग मशहूर होने के लिए कुछ भी कर डालते हैं। वो ये नहीं सोचते कि जो वो कर रहे हैं वो सही है या गलत। मशहूर होने की चाहत उनके सही गलत के विवेक को खत्म कर डालती है। कुछ ऐसा ही एक यूट्यूबर के साथ हुआ जिसने महज पॉपुलर वीडियो बनाने के लिए एक नन्हे से पपी को गुब्बारों के साथ बांधकर हवा में उड़ा दिया। 

हालांकि इस क्रूर कृत्य के लिए 32 साल के इस शख्स को साउथ दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसके इस काम ने बाकी यू्ट्यूबरो को सबक दिया है कि दूसरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। 

कहीं देखी है दुनिया में इतनी खुश दुल्हनिया? दूल्हे के कबूल बोलते ही खुशी से उछल पड़ी

इस घटना की जानकारी को ANI ने ट्विटर पर पोस्ट किया गया और ये वायरल हो गया। इसके बाद बात पुलिस तक पहुंची तो बेजुबान जानवर संग क्रूरता के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इस युवक ने बताया कि वो एक यूट्यूबर है और उसने ये वीडियो कुत्ते को तंग करने के लिए नहीं बल्कि अपने काम के लिए बनाया था।

आरोपी यूट्यटबबर की नाम गौरव बताया जा रहा है और उसके साथ उसकी मां पर भी IPV की धारा 188, 269, 34 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 

वीडियो दिल्ली के मालवीय नगर का बताया जा रहा है। एक युवक अपने छोटे से कुत्ते, जिसे वो डॉलर कहकर बुला रहा है, को कई सारे गैस वाले गुब्बारों संग बांध देता है और फिर उसे उड़ा देता है। वो वीडियो में कहता दिखता है कि देखिए कैसे में डॉलर उड़ा रहा हूं। 

Video: तूफान के चलते सड़क पर आ धमकी बड़ी छिपकली, देखकर खौफ से भर उठे लोग

मासूम कुत्ता डरता है लेकिन कुछ कर नहीं सकता। युवक कहता है कि हम इसमे गुब्बारे बांध दिए और देखिए कैसे हमारा डॉलर उड़ रहा है। बीच बीच में वो कुत्ते को दुलारता है लेकिन उसका ये कृत्य किसी भी नजरिए से सही नहीं कहा जा सकता। 

शख्स एक और छोटे कुत्ते को लेकर गाड़ी की छत पर चढ़ा दिखता है और फिर कुत्ते को वहां से उड़ा देता है। उसके साथ एक और औरत जिसे वो भाभी कह रहा है, देखी जा सकती है। केस दर्ज होने के बाद इस वीडियो को यूट्यूबर के ट्विटर चैनल से डिलीट कर दिया गया है। 

इस कुत्ते की जंप देखकर अच्छे अच्छों के निकल जाएंगे पसीने, मालिक ने भी दिया भरपूर साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।