1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक कतार में खड़े होकर 14 कुत्तों ने किया डांस, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

एक कतार में खड़े होकर 14 कुत्तों ने किया डांस, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 06, 2023 09:49 am IST,  Updated : Feb 06, 2023 09:49 am IST

एक जर्मन डॉग ट्रेनर के अंडर में 14 कुत्तों ने एक साथ कतार में खड़े होकर कोंगा लाइन बनाया। इसके लिए ट्रेनर और उसके 14 कुत्तों की टीम का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है।

वोल्फगैंग लाउनबर्गर ने अपने 14 कुत्तों के साथ मिलकर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया।- India TV Hindi
वोल्फगैंग लाउनबर्गर ने अपने 14 कुत्तों के साथ मिलकर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया। Image Source : FACEBOOK

एक जर्मन डॉग ट्रेनर ने अपने 14 कुत्तों की टीम के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। ट्रेनर ने इन 14 कुत्तों को एक साथ दो पैरों पर खड़ा कर कोंगा लाइन (एक कतार में खड़े होकर डांस करना) बनाया। इस जर्मन ट्रेनर का नाम वोल्फगैंग लाउनबर्गर है। लाउनबर्गर ने एक कोंगा लाइन में सबसे अधिक कुत्तों के लिए रिकॉर्ड बनाया है। लाउनबर्गर के 14 ट्रेन्ड डॉग्स उनकी ट्रेनिंग के अंडर खुद को डांस फॉर्मेशन के लिए एक कतार में खड़े होकर डांस किया। 

पिता से पहले बेटी ने दिखाया था यह कारनामा

आपको बता दें कि वोल्फगैंग लाउनबर्गर के नाम इससे पहले और भी कई सारे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हैं। इसके साथ ही वह एक कुशल ट्रेनर भी हैं। इससे पहले कोंगा लाइन बनाने का यह रिकॉर्ड उनकी ही बेटी एलेक्सा लॉएनब्रुगर के नाम था। उन्होंने फरवरी 2022 में 9 कुत्तों के साथ एक कोंगा लाइन बनाया था। जिसके बाद अब उसके पिता वोल्फगैंग लाउनबर्गर ने ही उसका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

वोल्फगैंग लाउनबर्गर के उन कुत्तों का नाम जिन्हें गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। इन कुत्तों का नाम है- एम्मा, फिलौ, फिन, साइमन, सूसी, माया, उल्फ, स्पेक, बीबी, केटी, जेनिफर, एल्विस, चार्ली और कैथी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।