1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "शादी के लिए सरकारी नौकरी वाली लड़की चाहिए दहेज मैं दे दूंगा", पोस्टर लेकर दुल्हन खोजने निकला युवक

"शादी के लिए सरकारी नौकरी वाली लड़की चाहिए दहेज मैं दे दूंगा", पोस्टर लेकर दुल्हन खोजने निकला युवक

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 25, 2023 11:21 pm IST,  Updated : Jan 25, 2023 11:21 pm IST

यह वीडियो एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया और लिखा- इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदा काला चश्मा लगाकर पोस्टर पकड़े सड़क किनारे खड़ा है। आते-जाते लोग उसे देख रहे हैं। कुछ लोग जब पोस्टर पढ़ते हैं तो मुस्कुरा भी देते हैं, कुछ तो हंसने लगते हैं।

बीच रास्ते में पोस्टर लेकर खड़ा युवक।- India TV Hindi
बीच रास्ते में पोस्टर लेकर खड़ा युवक। Image Source : TWITTER

एक युवक ने शादी के लिए अपनी पसंद की लड़की खोजने का ऐसा नायाब तरीका निकाला कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, इस शख्स को सरकारी नौकरी वाली लड़की चाहिए। इसलिए वह बाजार में एक पोस्टर लेकर खड़ा हो गया, जिस पर लिखा है कि उसे शादी के लिए सरकारी नौकरी वाली लड़की चाहिए। दहेज मैं दूंगा। इसके बाद यह शख्स इंटरनेट पर काफी वायरल हो गया। लोग युवक की तस्वीर पर काफी कमेंट कर रहे हैं। 

यह वीडियो ट्विटर यूजर (@SushantPeter302) ने पोस्ट किया और लिखा- इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदा काला चश्मा लगाकर पोस्टर पकड़े सड़क किनारे खड़ा है। आते-जाते लोग उसे देख रहे हैं। कुछ लोग जब पोस्टर पढ़ते हैं तो मुस्कुरा भी देते हैं, कुछ तो हंसने लगते हैं। मुद्दे की बात यह है कि आखिर पोस्टर पर भाई ने लिखा क्या है? तो बता दें कि बंदे ने पोस्टर पर लिखवाया है- शादी के लिए सरकारी नौकरी वाली लड़की चाहिए, दहेज मैं दूंगा। अब लड़के का यह पोस्टर वायरल हो गया है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का है। फिलहाल, पुष्टी नहीं हुई है कि कब की घटना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।