1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में Covid-19 के 16,225 नए मामले, 153 और लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में Covid-19 के 16,225 नए मामले, 153 और लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : May 27, 2021 09:20 am IST,  Updated : May 27, 2021 09:20 am IST

पश्चिम बंगाल में एक दिन में कोविड-19 के 16,225 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,18,203 हो गई।

पश्चिम बंगाल में Covid-19...- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में Covid-19 के 16,225 नए मामले, 153 और लोगों की मौत  Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक दिन में कोविड-19 के 16,225 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,18,203 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, 153 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 14,827 हो गई। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी 1,23,377 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है तथा 11,79,999 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में अभी तक कुल 1,21,21,940 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।