1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीनी नौसेना की हिंद महासागर में ‘लाइव फायर ड्रिल’, ‘दुश्मन’ के जहाज पर साधा निशाना

चीनी नौसेना की हिंद महासागर में ‘लाइव फायर ड्रिल’, ‘दुश्मन’ के जहाज पर साधा निशाना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2017 04:36 pm IST,  Updated : Aug 26, 2017 04:36 pm IST

चीनी नौसेना ने समुद्र में लड़ने की अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए हिंद महासागर में लाइव फायर ड्रिल की...

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

बीजिंग: चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक खबर में बताया कि चीनी नौसेना ने समुद्र में लड़ने की अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए हिंद महासागर में लाइव फायर ड्रिल की। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के युद्धपोत चांगचुन, मार्गदर्शक मिसाइल फ्रिगेट जिंगझाोउ और आपूर्ति पोत चाओहू ने पश्चिमी हिंद महासागर में अभ्यास किया। बेड़े ने कई दिनों तक चले अभ्यास के दौरान ‘दुश्मन’ के जहाजों पर हमले किए। चीनी बेड़े के चीफ ऑफ स्टाफ चेन देनन ने कहा कि अभ्यास का मकसद लड़ाई की वास्तविक परिस्थितियों में जहाजों के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।

खबर के मुताबिक, चीन का बेड़ा एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ओशिनिया की अर्द्धवार्षिक मैत्री यात्रा पर है और उसने 23 अप्रैल को यात्रा शुरु होने के बाद से 10 देशों की नौसेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास किया है। सिक्किम के डोकलाम में भारत के साथ गतिरोध के बाद से चीन, तिब्बत में कई बार लाइव फायर अभ्यास करके अपनी सैन्य क्षमताओं को दिखा रहा है। इससे पहले चीनी सेना ने तिब्बत में अपनी सैन्य क्षमताओं का जमकर प्रदर्शन किया था। हालांकि हिंद महासागर में चीनी सेना द्वारा किया गया यह अभ्यास कई मायनों में अलग है। हालांकि चीनी मीडिया ने इस अभ्यास के समय और स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

इस साल की शुरुआत में चीनी नौसेना ने अपनी युद्ध क्षमता का आकलन करने के लिए पूर्वी हिंद महासागर में कुछ ऐसी ही लाइव फायर ड्रिल की थी। फरवरी में हुई इस ड्रिल में नौसेना ने 'दुश्मन' जहाजों पर निशाना साधा था। गौरतलब है कि डोकलाम में जारी गतिरोध के बीच चीनी मीडिया और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारत के खिलाफ कई भड़काउ बयान जारी किए हैं। हालांकि, इस मसले पर भारत का रुख संयम भरा रहा है और उसने अपनी स्थिति चीन के सामने बार-बार स्पष्ट की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश