1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया: शरिया कानून से चलने वाले आसेह में अविवाहित जोडों के मेज शेयर करने पर बैन

इंडोनेशिया: शरिया कानून से चलने वाले आसेह में अविवाहित जोडों के मेज शेयर करने पर बैन

 Reported By: IANS
 Published : Sep 07, 2018 02:23 pm IST,  Updated : Sep 07, 2018 02:23 pm IST

इंडोनेशिया के एक प्रांत ने अविवाहित जोड़ों के एक ही मेज शेयर करने पर बैन लगा दिया है...

Indonesia's Aceh province bans unmarried men and women from sharing same table | Pixabay- India TV Hindi
Indonesia's Aceh province bans unmarried men and women from sharing same table | Pixabay

जकार्ता: इंडोनेशिया के एक प्रांत ने अविवाहित जोड़ों के एक ही मेज शेयर करने पर बैन लगा दिया है। जिस आसेह प्रांत में यह बैन लगाया गया है, वहां शरिया कानून चलता है। रूढ़िवादी समाजिक व्यवस्था वाले इस प्रांत की एक रीजेंसी ने अविवाहित जोड़ों को मेज साझा करने पर रोक लगा दी है। समाचार एजेंसी 'एफे' की रिपोर्ट के अनुसार, मानवाधिकार कार्यकर्ताताओं ने कहा कि बिरूएन रीजेंसी के नए काननू में समलैंगिकों की खातिरदारी पर रोक है इसके अलावा रात नौ बजे से महिलाओं के काम करने पर भी रोक है।

मेयर सैफानुर द्वारा हस्ताक्षर किए गए नए कानून में महिलाएं अगर रिश्तेदार के साथ आती हैं तो उनको उनकी समय सीमा को नजरंदाज किया जा सकता है। 30 अगस्त को मंजूरी प्रदान किए गए कानून के अनुच्छेद 10 के अनुसार, शरिया कानून तोड़ने वाले ग्राहकों को वहां आने पर रोक है। इस कानून के तहत प्रतिबंधित के दायरे में लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल या ट्रांसजेंडर ग्राहक आते हैं।

कानून के अनुच्छेद 13 में रेखांकित किया गया है कि रिश्तेदार के साथ अगर नहीं हो तो पुरुष और महिला के एक साथ एक मेज पर खाने पर प्रतिबंध है। अभिनेत्री और एनजीओ सुआरा हती पेरेमपुआन की संस्थापक नोवा एलिजा ने इसकी आलोचना की है। उन्होंने नगर पार्षद को पत्र लिखकर इस कानून को शरिया की गलत व्याख्या करार दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश