Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जालिम तालिबान का एक और तुगलकी फरमान, अब मासूम बच्चियों की पढ़ाई पर भी लगा दी पाबंदी

जालिम तालिबान का एक और तुगलकी फरमान, अब मासूम बच्चियों की पढ़ाई पर भी लगा दी पाबंदी

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Aug 06, 2023 04:49 pm IST, Updated : Aug 06, 2023 05:01 pm IST

तालिबान महिलाओं की शिक्षा को लेकर लगातार फरमान जारी कर रहा है। कॉलेज-यूनिवर्सिटी जाने पर पाबंदी लगाने के बाद उनसे लड़कियों को कक्षा 6 तक की पढ़ाई का हुक्म जारी किया था, जिसे और कम दिया है। अब उसने 10 साल की लड़कियों को भी स्कूल में दाखिल होने पर रोक लगा दी है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो

अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने एक के बाद क्रूरता भरा फरमान जारी कर लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। खासकर महिलाओं पर लगातार कठोर पाबंदियां लागू कर रहा है। कॉलेज जाने पर रोक, स्थानीय और गैर-सरकारी संगठनों में काम करने पर रोक, लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग स्कूल और ब्यूटी पार्लर जाने पर पहले से पाबंदी लगा चुका है। अब उसने 10 साल की बच्चियों के स्कूल जाने पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में तालिबान ने महिला अधिकारों पर एक और तुगलकी फरमार जारी कर दिया है। 

तालिबान ने स्कूलों को दी चेतावनी 

तालिबान ने कक्षा 3 के बाद या 10 साल के बाद छात्राओं के स्कूल जाने पर रोक लगा दी है। इसके लिए तालिबान अधिकारियों ने स्कूल और एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स को चेतावनी दे दी है। इससे पहले तालिबान ने लड़कियों को सिर्फ कक्षा 6 तक ही स्कूलों में पढ़ने की इजाजत थी, जो अब और भी कम कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान शासित शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गजनी प्रांत में स्कूलों और एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स के प्रिंसिपल से भी यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि 10 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियों को अब प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने की इजाजत नहीं दी जाए। 

इस उम्र की छात्राओं को घर भेजने का हुक्म

छठी कक्षा की एक छात्रा को जिसके लिए तालिबान ने पिछले साल शिक्षा की अनुमति दी थी। उस छात्रा ने कहा, "10 साल से अधिक उम्र की लड़कियों को स्कूल में दाखिल होने की इजाजत नहीं है।" रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ प्रांतों में प्रचार और मार्गदर्शन मंत्रालय के मुकामी अधिकारियों ने उम्र के आधार पर लड़कियों को अलग कर दिया। इसके साथ ही अधिकारियों ने लड़कियों के स्कूल के प्रिंसिपल्स से तीसरी कक्षा से ऊपर की छात्राओं को घर भेजने के लिए कहा है।

महिलाओं की शिक्षा पर लगातार लगा रहा बैन

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में अमेरिका और नाटो के नेतृत्व वाले शासन के बाहर निकलने के बाद तालिबान ने सितंबर 2021 में लड़कियों को माध्यमिक शिक्षा से प्रतिबंधित कर दिया था। हाई स्कूलों को सिर्फ लड़कों के लिए फिर से खोलने का आदेश दिया था। पिछले साल दिसंबर में तालिबान ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी जाने वाली महिलाओं पर पाबंदी लगा दी थी और हजारों लोगों के लिए यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। संयुक्त राष्ट्र ने हाल के महीनों में अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों पर शिक्षा और रोजगार सहित पाबंदियों को और बढ़ाने के लिए तालिबान की आलोचना की थी।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement