1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान सरकार ने इमरान खान की पार्टी को चेताया, कहा 'बंद करें राष्ट्र विरोधी गतिविधियां'

पाकिस्तान सरकार ने इमरान खान की पार्टी को चेताया, कहा 'बंद करें राष्ट्र विरोधी गतिविधियां'

 Published : Jun 17, 2024 04:54 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 04:54 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार सख्त नजर आ रही है। पाकिस्तान सरकार ने अब एक बार फिर इमरान खान की पार्टी पीटीआई को चेतावनी दी है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - India TV Hindi
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान Image Source : FILE AP

इस्लामाबाद: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी से “राष्ट्र विरोधी गतिविधियां एवं दुष्प्रचार” को बंद करने की अपील करते हुए सरकार ने चेतावनी दी है। पाकिस्तान सरकार की तरफ से कहा गया है कि वह मित्र देशों के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास में सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी अभियान चलाने में शामिल लोगों पर शिकंजा कसेगी। 

'पाकिस्तान एक स्वतंत्र देश है'

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कानूनी मामलों के प्रवक्ता अकील मलिक ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) विदेशों में जिस तरह पाकिस्तान विरोधी गतिविधि चला रही है, पूर्व में वैसी कोई मिसाल नहीं मिलती। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान एक स्वतंत्र देश है और किसी दूसरे देश से वह निर्देश नहीं लेता। हम सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं।” 

पीटीआई पर गंभीर आरोप 

मलिक ने आरोप लगाया कि पीटीआई ने दूसरे देशों में पाकिस्तान विरोधी अभियान को बढ़ावा देने के लिए लामबंदी करने वालों और जनसंपर्क कंपनियों को काम पर रखा है। इसके साथ ही पार्टी को चेतावनी दी कि सरकार मित्र देशों के साथ पाकिस्तान के संबंधों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास में सोशल मीडिया पर देश विरोधी अभियान चलाने में शामिल लोगों पर शिकंजा कसेगी। 

सरकार के साथ करे बातचीत

खबर में कहा गया है कानूनी मामलों के प्रवक्ता ने अकील मलिक ने पीटीआई से आग्रह किया कि वह अपनी “राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और दुष्प्रचार” को छोड़ दे। उन्होंने कहा कि पीटीआई वैश्विक मंचों पर देश के हितों को नुकसान पहुंचाने के बजाय समाधान पर विचार करने के लिए राजनीतिक मुद्दों पर सरकार के साथ बातचीत करे। (भाषा)

यह भी पढ़ें: 

Hajj 2024: हज यात्रियों ने अदा की अंतिम रस्में, लू लगने से 14 हाजियों की हुई मौत

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की कम नहीं होंगी मुसीबतें, जानें Pak सरकार ने संसद में क्या कहा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश