1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Economic Crisis Bangladesh: खून से लथपथ हुईं बांग्लादेश की सड़कें, आगबबूला हुए घरों से बाहर निकले सैकड़ों पर लोग, पड़ोसी मुल्क में आखिर हो क्या रहा है?

Economic Crisis Bangladesh: खून से लथपथ हुईं बांग्लादेश की सड़कें, आगबबूला हुए घरों से बाहर निकले सैकड़ों पर लोग, पड़ोसी मुल्क में आखिर हो क्या रहा है?

 Published : Aug 07, 2022 12:28 pm IST,  Updated : Aug 07, 2022 12:28 pm IST

Economic Crisis Bangladesh: श्रीलंका के बाद अब बांग्लादेश में आर्थिक संकट ने दस्तक दे दिया है। इस वक्त देश में मंहगाई अपने चरम पर है। रोजमर्रा की चीजों का दाम हाथ से बाहर निकला गया है। यहां पर भी स्थिति श्रीलंका जैसी बनती दिख रही है। बांग्लदेश के लोगों ने मंहगाई के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है।

Economic Crisis Bangladesh: - India TV Hindi
Economic Crisis Bangladesh Image Source : TWITTER

Highlights

  • कई जगहों पर पुलिस से हिंसक झड़प हो गई है
  • देश में तेजी से आयात बढ़ा है और निर्यात घटा है
  • बांग्लादेश IMF से कर्ज ले रहा है

Economic Crisis Bangladesh: श्रीलंका के बाद अब बांग्लादेश में आर्थिक संकट ने दस्तक दे दिया है। इस वक्त देश में मंहगाई अपने चरम पर है। रोजमर्रा की चीजों का दाम हाथ से बाहर निकला गया है। यहां पर भी स्थिति श्रीलंका जैसी बनती दिख रही है। बांग्लदेश के लोगों ने मंहगाई के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। आपको बता दें, घरों में बैठी जनता सड़को पर आ गई है।  मंहगाई से परेशान जनता ने जगह-जगह पर उग्र प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। कल देर रात सरकार ने पेट्रोल के दामों काफी बढ़ोतरी की, इसके कारण लोगों के अंदर काफी गुस्सा देखा गया। कई जगहों पर पुलिस से हिंसक झड़प हो गई है। बांग्लादेश की कुल आबादी लगभग 16 करोड के आसपास है। अब ये आबादी पर आर्थिक मंदी की शिकार हो गई है। दैनिक जीवन में प्रयोग करने वाले सामानों के दाम आसमान छूने लगे हैं। महंगाई से लोगों के जेबों पर काफी दबाव पड़ा है। देश में डॉलर की कमी हो गई है और तेल के आयात के साथ-साथ अन्य सामानों के आयात पर लगभग रोक लगा दी गई है। बांग्लादेश के Central Bank ने एक रिपोर्ट जारी किया था, जिसमें बताया था कि देश में तेजी से आयात बढ़ा है और निर्यात घटा है। यानी सरल भाषा में समझे तो बांग्लादेश अपने सामानों को कम बेचता रहा और बाहर से सामानों को खरीदता रहा, जिसके कारण खजाना पर काफी असर हुआ।

IMF से मांगी है कर्ज 

इस वक्त बांग्लादेश में 5 महीने तक आयात करने के लिए विदेशी मुद्रा बचा है। अगर दुनिया में सामानों के भाव बढ़ने लगे तो जल्द ही बांग्लादेश का खजाना खाली हो जाएगा। आर्थिक मंदी का डर बांग्लादेश की सरकार को सताने लगा है। जिसके कारण बांग्लादेश के वित्त मंत्री ने 4.5 अरब डॉलर का कर्ज IMF से मांगा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बांग्लादेश IMF से कर्ज ले रहा है लेकिन इस बार चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि कर्ज की रकम पहले के अपेक्षा काफी अधिक है। कुछ साल पहले IMF ने बताया था कि बांग्लादेश तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाली देशों में भारत को पिछड़े छोड़ने वाला है वर्तमान स्थिति में भारत से भी बांग्लादेश की स्थिति खराब हो चुकी है। वित्त मंत्री एएचएम मुस्तफा कमाल ने बताया कि बांग्लादेश में आर्थिक हालात ठीक है। वहीं खरीद समिति की बैठक में वित्त मंत्री मुस्तफा कमाल ने कहा कि " हमने ये कहा है कि हम पैसे मागेंगे, लेकिन हमने ये नहीं कहा कि हमें कितनी पैसों की जरूरत है। वे किन शर्तों पर पैसे देंगे, हम ये भी देखेंगे"।

ये सभी देश IMF से मांग रहे है कर्ज

श्रीलंका, पाकिस्तान के बाद अब IMF से लोन लेने वाले देशों के लाइन बांग्लादेश में आ गया है। इससे पहले श्रीलंका और पाकिस्तान ने IMF से लोन मांगा था। अगले साल पाकिस्तान को 4 अरब डॉलर दिया जाएगा। वही घाना और तंजानिया को 1.05 अरब डॉलर की भुगतान की जाएगी। वही बांग्लादेश भी कर्ज लेने के लिए सितंबर में आईएमएफ (IMF) के साथ बैठक करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश