1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस में तूफान का कहर, मौतें भी हुईं, हजारों लोगों को सुरक्षित जगह किया गया विस्थापित

फिलीपींस में तूफान का कहर, मौतें भी हुईं, हजारों लोगों को सुरक्षित जगह किया गया विस्थापित

 Edited By: Deepak Vyas
 Published : Jul 26, 2023 09:27 pm IST,  Updated : Jul 26, 2023 09:27 pm IST

फिलीपींस में बुधवार को तूफान ‘डोकसुरी’ से द्वीपों के समूह और उत्तरी प्रांतों में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई इससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग विस्थापित हो गए।

फिलीपींस में तूफान का कहर, हजारों लोगों को सुरक्षित जगह किया गया विस्थापित- India TV Hindi
फिलीपींस में तूफान का कहर, हजारों लोगों को सुरक्षित जगह किया गया विस्थापित Image Source : FILE

मनीला: दुनिया के कई देशों में प्राकृतिक आपदा ने परेशान कर रखा है। ठंडे देशों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है। वहीं कुछ देशों में भयानक बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिला है। इसी बीच दक्षिण पूर्वी एशियाई देश फिलीपींस में आए तूफान के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं हजारों लोगों को मजबूरी में विस्थापित होना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार फिलीपींस में बुधवार को तूफान ‘डोकसुरी’ से द्वीपों के समूह और उत्तरी प्रांतों में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई इससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग विस्थापित हो गए। अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण ग्रामीण इलाकों में कई मकानों की छत उड़ गई, निचले गांवों में बाढ़ आ गई और पेड़ उखड़ गए।

16 हजार लोगों को सुरक्षित जगह विस्थापित किया गया

तूफान ने फुगा आइलैंड और बाद में कागायन प्रांत में एक अन्य द्वीप में कहर बरपाया जहां करीब 16,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया तथा एहतियात के तौर पर स्कूलों तथा कार्य स्थलों को बंद कर दिया गया। उत्तरी पर्वतीय शहर बागुइयो के अधिकारियों ने बताया कि शहर में भारी बारिश के कारण मिट्टी धंसने से 17 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। 

बुजुर्ग महिला पर गिरा नारियल का पेड़

पुलिस के एक रिपोर्ट के अनुसार, इसाबेला प्रांत में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला विक्रेता के सिर पर नारियल का पेड़ गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि डोकसुरी थोड़ा कमजोर पड़ गया है लेकिन अब भी खतरनाक है और तूफान के कारण 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश