1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ISIS दुनिया के सामने सबसे बड़ा खतरा: कैमरन

ISIS दुनिया के सामने सबसे बड़ा खतरा: कैमरन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 26, 2015 04:44 pm IST,  Updated : Jul 26, 2015 05:30 pm IST

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन दक्षिण एशियाई देशों की अपनी यात्रा के दौरान आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट (ISIS) से उपजे खतरों पर चर्चा करेंगे। रविवार को जारी मीडिया रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई।

कौन हैं ISIS आतंकवादी

ISIS का अर्थ है – इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवेंत औऱ इसे इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया नाम से भी जाना जाता है। इसका गठन अप्रैल 2013 में हुआ था। शुरू में आतंकवादी संगठन अल कायदा ने ISIS का पूरा समर्थन किया था, पर बाद में वह ISIS से अलग हो गया। आज ISIS को अल कायदा से भी ज्यादा मज़बूत औऱ उससे भी ज्यादा क्रूर आतंकवादी संगठन के रूप में देखा जाता है। अबु बक्र अल-बगदादी ISIS का मुखिया है।

क्या चाहता है ISIS

करीब 10 हज़ार की सदस्य संख्या वाला ISIS दुनिया के अधिकांश मुस्लिम आबादी वाले इलाकों को अपने झंडे तले लाना चाहता है और यही इसका घोषित लक्ष्य भी है।

कहां इनकी सक्रियता है ज्यादा

दुनिया के अनेक देशों में ISIS सक्रिय हो चुका है, लेकिन यह आतंकवादी संगठन इराक, सीरिया और तुर्की की सीमा पर काफी सक्रिय है। इसने सबसे पहले जार्डन, इज़रायल, फिलिस्तीन, लेबनान, कुवैत, साइप्रस और तुर्की सी दक्षिणी सीमा के कुछ क्षेत्रों पर निशाना साधा है, लेकिन ISIS का दुष्प्रभाव यूरोप, अफ्रीका औऱ एशिया के अन्य देशों में देखा जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश