
समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' के मुताबिक, लुसियाना की घटना से पहले 2015 में सार्वजनिक स्थान पर गोलीबारी के 203 मामले सामने आ चुके हैं। अप्रैल में 18, मई में 39, जून में 41 और जुलाई में 34 मामले सामने आए हैं। लुसियाना में गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना के साथ यह इस राज्य में आठवीं घटना है। ओहियो में 10, कैलिफोर्निया में 14 और न्यूयार्क में गोलीबारी की 16 घटना सामने आ चुकी है। समाचार पत्र सवाल करता है, "क्या कोई बदलाव आएगा?" यह खुद जवाब देते हुए कहता है कि शायद नहीं है। इसने कहा है कि साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन में श्वेत व्यक्ति ने एक गिरिजाघर में नौ लोगों की जान ले ली। पोस्ट कहता है, "इसने एक राष्ट्रीय चर्चा शुरू कर दी है जो न सिर्फ बंदूक के बारे में बल्कि अपराधियों के झंडे को लेकर भी है, जिसे बंदूकधारियों ने अपने नस्लभेदी मान्यता को लेकर अपनाया है।" न्यूयार्क टाइम्स कहता है, "छह सप्ताह के अंदर तीसरी घटना हो गई, लेकिन राष्ट्रपति पद के दावेदारों का रवैया ऐसा है जैसे उन्होंने कुछ देखा ही नहीं है।"
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें