1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Politics : नीतीश कुमार आज 8 वीं बार लेंगे सीएम की शपथ, तेजस्वी बनेंगे डिप्टी सीएम

Bihar Politics : नीतीश कुमार आज 8 वीं बार लेंगे सीएम की शपथ, तेजस्वी बनेंगे डिप्टी सीएम

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Aug 10, 2022 09:42 am IST,  Updated : Aug 10, 2022 11:49 am IST

Bihar Politics : वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम को एक और निर्दलीय को एक मंत्री पद दिया जा सकता है। विधायकों की संख्या के अनुसार सीएम को छोड़कर अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। वहीं वाम दल सरकार में शामिल होंगे या नहीं इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

Nitish Kumar, CM- India TV Hindi
Nitish Kumar, CM Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आरजेडी के 16, जेडीयू के 13 विधायक बनेंगे मंत्री
  • कांग्रेस के 4 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं
  • हम को एक और एक निर्दलीय को मिल सकता है मंत्री पद

Bihar Politics : एनडीए (NDA) छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज 8 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज केवल मुख्यमंत्री और उपमुख्मंत्री का शपथग्रहण होगा। जानकारी के मुताबिक महागठबंधन में आरजेडी से 16, जेडीयू से 13 और कांग्रेस से 4 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम को एक और निर्दलीय को एक मंत्री पद दिया जा सकता है। विधायकों की संख्या के अनुसार सीएम को छोड़कर अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। वहीं वाम दल सरकार में शामिल होंगे या नहीं इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। विधानसभा में वाम दलों के कुल 19 विधायक हैं। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल के अवध बिहारी चौधरी को विधानसभा का स्पीकर बनाया जा सकता है। 

जेडीयू कोटे से मंत्री

जेडीयू से विजय  चौधरी, विजेंद्र यादव, उपेंद्र कुशवाहा, संजय झा, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, जमा खान, शीला मंडल, सुनील कुमार को मंत्री बनाया जा सकता है। 

आरजेडी कोटे से मंत्री 

आरजेडी से तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, रामचंद्र पूर्वे, अख्तरुल  इस्लाम शाहीन, शाहनवाज, ललित यादव, सुनील सिंह, अनीता देवी, चंद्रशेखर को मंत्री बनाया जा सकता है।

कांग्रेस, हम और निर्दलीय को भी मंत्री पद

कांग्रेस से अजीत शर्मा, मदन मोहन झा, शकील अहमद खान, राजेश कुमार को मंत्रीपद मिल सकता है जबकि हम से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष  कुमार सुमन और निर्दलीय से सुमित सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।