1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां को उतारा मौत के घाट फिर घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया

बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां को उतारा मौत के घाट फिर घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 18, 2024 07:18 am IST,  Updated : Jun 18, 2024 07:18 am IST

एक कलयुगी बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बुजुर्ग मां का कत्ल कर दिया। मां को मारने के बाद उसने उनका शव घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस- India TV Hindi
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा तहसील से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों ने घर में ही गड्ढा खोदकर उन्हें दफना दिया। बाद में जब पड़ोसियों को उनके घर से तेज बद्बू आने लगी तो उन्होंने मृतक महिला के दमाद को इस घटना की जानकारी दी। दामाद फौरन ही अपने ससुराल अपनी सासु मां को देखने चला आया। जब उसे उसकी सासु मां कहीं नहीं दिखीं तो उसने अपने साले से उनके बारे में पूछा। जिस पर साले ने दामाद को बताया कि मां मामा के घर गई हुई है। लेकिन ये बात दामाद को पची नहीं और उसने कॉल कर पुलिस को बुला लिया।

मामले में पुलिस कर रही छानबीन 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार शाम 7:30 बजे  भानपुरा के कचहरी चौक पर एक घर से बद्बू आ रही है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर से तेज बदबू आ रही थी। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू की। घटनाक्रम को देखते हुए तुरंत स्पेशल टीम को मौके पर बुलाया गया। इधर, मृतक बुजुर्ग महिला के दामाद के शिकायत के आधार पर मृतक महिला के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला लकवाग्रस्त थी। बेटे ने अपनी मां की हत्या क्यों की अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है और जल्द ही इस हत्या का पर्दाफाश किया जाएगा।  

(मंदसौर से अशोक परमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- 

पिता की हैवानियत का हुआ खुलासा, दो साल की बच्ची को गंग नहर में फेंका; बताई हैरान करने वाली वजह

मां को गाली देने पर पोते ने की दादी की हत्या, दूसरे मामले में बेटे ने पिता को मार डाला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।