1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सामने आए Coronavirus के 412 नए मामले, मरीजों की संख्या 14465 हुई

दिल्ली में सामने आए Coronavirus के 412 नए मामले, मरीजों की संख्या 14465 हुई

 Reported By: Bhaskar Mishra @mishrabhasker
 Published : May 26, 2020 02:11 pm IST,  Updated : May 26, 2020 02:11 pm IST

 राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामले आने का सिलसिला थम नहीं रहा है और हर रोज भारी संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 412 नए मामले सामने आए हैं। 

Delhi reports 412 new cases and 12 deaths today- India TV Hindi
Delhi reports 412 new cases and 12 deaths today Image Source : PTI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामले आने का सिलसिला थम नहीं रहा है और हर रोज भारी संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 412 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के साथ अब दिल्ली में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 14465 हो गया है।

Related Stories

पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से 12 लोगों की जान भी गई है। दिल्ली में अबतक कोरोना की वजह से 288 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को खुद यह माना है कि लॉकडाउन में ढील देने के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं, हालांकि केजरीवाल ने यह भी कहा है कि लोगों के ठीक होने की रफ्तार भी बढ़ी है। 

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, "लॉकडाउन में ढील देने के हफ्ते बाद हमने परिस्थिति का आकलन किया, इससे हमने जाना कि परिस्थिति नियंत्रण में है। कोरोना होता रहे और मरीज़ ठीक होते रहे तो कोई दिक्कत नही है। हमारा मकसद है कि मौतों को रोकना है।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।