1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली सरकार ने ‘रेड लाइट आन, गाड़ी आफ’ अभियान 30 नवम्बर तक बढ़ाया

दिल्ली सरकार ने ‘रेड लाइट आन, गाड़ी आफ’ अभियान 30 नवम्बर तक बढ़ाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Nov 11, 2020 04:40 pm IST

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि आप सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ‘रेड लाइट आन, गाड़ी आफ’ अभियान को 30 नवम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया है।

Kejriwal govt extends 'Red Light On, Gaadi Off' campaign till November 30- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल ने 21 अक्टूबर को इस अभियान की शुरुआत की थी। Image Source : PTI

नयी दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि आप सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ‘रेड लाइट आन, गाड़ी आफ’ अभियान को 30 नवम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 21 अक्टूबर को इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था कि यदि शहर में 10 लाख वाहन भी इस अभियान में शामिल हो जाते हैं, तो एक वर्ष में पीएम10 का स्तर 1.5 टन और पीएम2.5 का 0.4 टन कम हो जाएगा।

Related Stories

राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अभियान को 15 नवंबर तक जारी रखना था। हालांकि, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए इसे 30 नवम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा कि इसे अभियान का 'चरण 2' कहा जाएगा। राय ने विपक्ष से भी अपील की कि वह ऐसे बयान देने से बचे, जो पटाखों पर प्रतिबंध के खिलाफ लोगों को भड़काते हों।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिबंध लागू करने में हमें सभी के समर्थन की आवश्यकता है। यदि आप इसका समर्थन नहीं कर सकते हैं, तो कृपया कोई भड़काऊ बयान न दें। प्रदूषण लोगों के बीच अंतर नहीं करता।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।