1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में शराब की दुकानें बंद कराने मांग, HC में दाखिल की गई याचिका

दिल्ली में शराब की दुकानें बंद कराने मांग, HC में दाखिल की गई याचिका

 Written By: Bhasha
 Published : May 06, 2020 10:08 pm IST,  Updated : May 06, 2020 10:08 pm IST

कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण पाये जाने तक देश की राजधानी में शराब की दुकानों को बंद रखने का आप सरकार को निर्देश देने के लिये दिल्ली उच्च न्यायालय में बुधवार को एक जनहित याचिका दायर की गयी।

दिल्ली में शराब की दुकानें बंद कराने मांग, HC में दाखिल की गई याचिका- India TV Hindi
दिल्ली में शराब की दुकानें बंद कराने मांग, HC में दाखिल की गई याचिका Image Source : PTI

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण पाये जाने तक देश की राजधानी में शराब की दुकानों को बंद रखने का आप सरकार को निर्देश देने के लिये दिल्ली उच्च न्यायालय में बुधवार को एक जनहित याचिका दायर की गयी। इस याचिका को शीघ्र सुनवाई के लिये सूचीबद्ध करने के बारे में उल्लेख किया गया। याचिका पर आठ मई को सुनवाई होने की उम्मीद है। यह याचिका गैर सरकारी संगठन सिविल सेफ्टी काउन्सिल ऑफ इंडिया ने दायर की है।

याचिका में बगैर किसी योजना और भीड़ के प्रबंधन के बारे में किसी तैयारी के बिना ही शराब की दुकानें खोलने के बारे में दिल्ली सरकार और उसके आबकारी विभाग के फैसले को चुनौती दी गयी है। अधिवक्ता अरविन्द वशिष्ठ के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि दिल्ली की जनता पिछले कई दिन से लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रही थी, लेकिन शराब की दुकानें खोलने के बारे में तीन मई की अधिसूचना ने सारे किये धरे पर पानी फेर दिया है और अब इससे नागरिको की जिंदगी को खतरा हो सकता है।

याचिका में कहा गया है कि दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद शराब की दुकानों के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की लाइनें लग गयीं और सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियमों की घज्जियां उड़ गयी। याचिका में कहा गया है कि चार मई को सरकार ने सभी ब्रांड की शराब की अधिकतम कीमत के ऊपर 70 प्रतिशत विशेष कोरोना शुल्क लगा दिया लेकिन इसके बावजूद शराब की दुकानों के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की कतार नजर आती रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।