मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 50 लाख हो गई है। आलिया इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। बॉलीवुड में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से पदार्पण करने वाली आलिया ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया, "अहा!!! 50 लाख प्रशंसक..। आप सभी का शुक्रिया आपने मुझे खुश कर दिया। इसी बात पर आज शाम छह बचे चैट करते हैं??? बहुत दिनों बाद।"
22 वर्षीय आलिया सोशल मीडिया पर अपनी निजी और व्यावसायिक जिंदगी के बारे में चटपटी खबरें शेयर कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं।
आलिया भट्ट फिलहाल शकुन बत्रा की फिल्म 'कपूर एंड संस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी नजर आएंगे।