
'बजरंगी भाईजान' में सलमान भगवान से डरने वाले सीधे-सादे पवन उर्फ बजरंगी नामक युवक की भूमिका में हैं। वह छह साल की पाकिस्तानी गूंगी बच्ची को उसके बिछुड़े मां-बाप तक पहुंचने का बीड़ा उठाता है। फिल्म ने न केवल सलमान की सादगी और दयालुपन ने, बल्कि मासूम मुन्नी (हर्षाली मल्होत्रा) की मासूमियत भरी मुस्कान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के चुटीले संवादों और कबीर खान द्वारा भारत-पाक संबंधों जैसे संवेदनशील मुद्दे को दक्षता से पेश करने के तरीके से भी दर्शकों का दिल जीत लिया।
आगामी रोमांटिक पाकिस्तानी फिल्म 'देख मगर प्यार से' के निर्माता अली मुर्तजा ने आईएएएनएस को बताया कि उन्होंने रिलीज के होने के चार दिन बाद खचाखच भरे सिनेमाघर में यह फिल्म देखी। उन्होंने इसे एक कमाल की और असाधारण कहानी बताया। उन्होंने निर्देशक की पारखी नजर की विशेष रूप से सराहना की।
ये भी पढ़ें- 100 crore Club: कमाई के मामले में आमिर-शाहरुख पर भारी सलमान