1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय की 'ब्रदर्स' ने 'बाहुबली' और 'बजरंगी भाईजान' को छोड़ा पीछे

अक्षय की 'ब्रदर्स' ने 'बाहुबली' और 'बजरंगी भाईजान' को छोड़ा पीछे

 Published : Jul 28, 2015 04:23 pm IST,  Updated : Aug 14, 2015 06:57 pm IST

मुंबई: अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा  के अभिनय से सजीं  फिल्म 'ब्रदर्स' बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है लेकिन रिलीज से पहले ही ये एक धमाका कर चुकी है। करण मल्होत्रा द्वारा

बजरंगी भाईजान 311 करोड़ के साथ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यही नहीं आमिर खान की पीके के बाद ये बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी साबित हुई है। ब्रदर्स के ट्रेलर की यूट्यूब में ऐसी प्रतिक्रिया देखते हुए लगता है कि बॉक्स आफिस पर भी ये फिल्म कई रिकॉर्ड बनाएगी। लेकिन आखिर ऐसा हो पाता है कि नहीं ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

करीब तीन मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत कुश्ती के अखाड़े से होती है। इसमें दिखाया जाता है कि कैसे दो भाई एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देते हैं।

ये भी पढें- बजरंगी भाईजान ने कमाए 442.77 करोड़, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स से फिर भी पीछे

फिल्म के सह-निर्माता करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा, "ब्रदर्स' का ट्रेलर 80 लाख बार देखा गया। 'ब्रदर्स' 14 अगस्त को रिलीज हो रही है।"

आगे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन