नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान की आगामी फिल्म 'फैन' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में शाहरूख डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में आर्यन खन्ना जो कि सुपरस्टार हैं और गौरव चन्ना जो कि हू-ब-हू आर्यन खन्ना की तरह दिखता है और आर्यन खन्ना का बहुत बड़ा फैन है। इस फिल्म में शाहरूख को एक अलग अंदाज में दिखाया गया है। 'फैन' शुक्रवार को रिलीज हो रही है और इस फिल्म को लेकर लोगों उत्साह चरम सीमा पर है। आज हम आपको 'फैन' के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपको पता होगी।
1. 'फैन' फिल्म को साल 2015 के शुरूआत में रिलीज किया जाना था। लेकिन शाहरूख के कैरेक्टर के विजुअल इफैक्ट के कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया।
2. मनीष शर्मा ने ना केवल इस फिल्म निर्देशन किया है बल्कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी खुद ही लिखी है। उन्हें इस फिल्म को बनाने का आइडिया 8 साल पहले आया था।
अगली स्लाइड में पढ़ें और