नई दिल्ली: फ्यूरियस 7 भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म बन गई है। लेकिन एक और रेस में ये फिल्म भारत में नंबर 1 पर है। चाहे या न चाहे लेकिन ये फिल्म पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बार भारत में डाउनलोड हुई है।
फ्यूरियस 7 जो अभिनेता पॉल वॉकर को श्रद्धांजलि भी देती है भारत में 5,78,000 बार पाईरेसी के जरीए डाउनलोड हो चुकी है। ये अंक पूरी दुनिया में कुल डाउनलोड का सबसे ज्यादा 22 प्रतीशत है।
एक पाईरेसी ट्रेकिंग रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक्शन-पैक्ड फिल्म दुनिया भर मे लगभग 25,90,000 बार डाउनलोड हो चुकी है और भारत का नाम सबसे उपर आता है। इस रेस में हमारे पड़ोसी मुल्क भी अपनी छाप छोड़ते दिख रहे है। पाकिस्तान और चीन 3,21,000 और 2,89,000 डाउनलोड्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर कायम है।
पाइरेसी एक ऐसा दानव है जिससे दुनिया भर की लड़ाई है और वो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में भारत का नाम इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर आना अच्छा संकेत नहीं है।
सस्ता इंटर्नेट इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है जिससे की फिल्में आसानी से किसी भी यूसर को मिल जाती है। संपूर्ण रूप से डाउनलोडिंग के मामले में भारत छटें स्थान पर है और इसमें अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो इस रैंकिंग में और इजाफा हो सकता है।