1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारत, पाकिस्तान के नेता नजरिया बदलें : अरशद

भारत, पाकिस्तान के नेता नजरिया बदलें : अरशद

 Written By: IANS
 Published : Apr 17, 2015 03:40 pm IST,  Updated : Apr 17, 2015 05:34 pm IST

मुंबई: अभिनेता अरशद वारसी आगे राजनीतिक व्यंग्य वाली फिल्म 'वेलकम टू कराची' में नजर आएंगे। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ब्रिटेन व इंदौर में हुई है। अरशद का मानना है कि जब तक भारत-पाकिस्तान के नेता

अरशद वारसी ने कहा कि...- India TV Hindi
अरशद वारसी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के नेता नजरिया बदलें

मुंबई: अभिनेता अरशद वारसी आगे राजनीतिक व्यंग्य वाली फिल्म 'वेलकम टू कराची' में नजर आएंगे। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ब्रिटेन व इंदौर में हुई है। अरशद का मानना है कि जब तक भारत-पाकिस्तान के नेता कोशिश नहीं करेंगे, तब तक दोनों मुल्कों के लोगों के चाहने से कुछ नहीं होने वाला। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत और पाकिस्तान को साथ मिलकर फिल्म की शूटिंग करने का समय है? जवाब में अरशद ने कहा, "पाकिस्तान एवं भारत को मिलकर शूटिंग करनी चाहिए। ऐसा होना चाहिए। हमें वहां शूटिंग करने में निपुण होना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "ये सब इच्छाएं हैं और लोग इन्हें चाहते हैं। देश को चलाने वाले जब तक अपना नजरिया नहीं बदलेंगे, तब तक कुछ नहीं बदलने वाला। हम क्या चाहते हैं, हमारी क्या इच्छाएं हैं, इससे कोई मतलब नहीं है।"

आशीष आर. मोहन निर्देशित 'वेलकम टू कराची' में अभिनेता जैकी भगनानी व अभिनेत्री-डांसर लॉरेन गॉटलिएब भी हैं। फिल्म 21 मई को रिलीज होनी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन