1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिटनेस प्रेमी करण टैकर ने जन्मदिन पर काटा प्रोटीन केक

फिटनेस प्रेमी करण टैकर ने जन्मदिन पर काटा प्रोटीन केक

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 12:33 pm IST,  Updated : May 13, 2015 12:33 pm IST

मुंबई: फिटनेस प्रेमी टेलीविजन अभिनेता करण टैकर 11 मई को 29 साल के हो गए। उन्होंने अपने जन्मदिन का केक रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया' के सेट पर काटा। यह वसा-मुक्त प्रोटीन केक था। करण

करण टैकर  ने जन्मदिन पर...- India TV Hindi
करण टैकर ने जन्मदिन पर काटा प्रोटीन केक

मुंबई: फिटनेस प्रेमी टेलीविजन अभिनेता करण टैकर 11 मई को 29 साल के हो गए। उन्होंने अपने जन्मदिन का केक रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया' के सेट पर काटा। यह वसा-मुक्त प्रोटीन केक था। करण आगे 'द वॉइस इंडिया' के सूत्रधार के रूप में नजर आएंगे। वह इस वक्त डाइट पर हैं। वह 11 मई को अपने जन्मदिन पर शो के सेट पर विशेष वसा-मुक्त प्रोटीन केक देखकर दंग रह गए।

करण ने एक बयान में कहा, "मुझे इतना कमाल का सरप्राइज देने के लिए 'द वॉइस इंडिया' की टीम का बहुत शुक्रगुजार हूं। वह मेरे जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए मेरे लिए एक खास प्रोटीन केक लेकर आए।"

'द वॉइस इंडिया' एंड टीवी पर प्रसारित होगा। इसमें गायक-संगीतकार हिमेश रेशमिया, गायक शान, मीका सिंह और सुनिधि चौहान जैसे चर्चित नाम गुरुओं की भूमिका में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन