1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नन भी करणवीर बोहरा की मुरीद

नन भी करणवीर बोहरा की मुरीद

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 03:09 pm IST,  Updated : May 12, 2015 03:09 pm IST

मैकलोडगंज (हिमाचल प्रदेश): टेलीविजन अभिनेता करणवीर बोहरा यहां अपने धारावाहिक 'कुबूल है' की शूटिंग के दौरान ननों से मिले, जिन्होंने स्वयं को उनका मुरीद बताया। करणवीर का कहना है कि इस मुलाकात से ननों को

नन भी करणवीर बोहरा की...- India TV Hindi
नन भी करणवीर बोहरा की मुरीद

मैकलोडगंज (हिमाचल प्रदेश): टेलीविजन अभिनेता करणवीर बोहरा यहां अपने धारावाहिक 'कुबूल है' की शूटिंग के दौरान ननों से मिले, जिन्होंने स्वयं को उनका मुरीद बताया। करणवीर का कहना है कि इस मुलाकात से ननों को लेकर उनकी कुछ गलतफहमियां दूर हो गईं।

करणवीर ने एक बयान में कहा, "हम एक कान्वेंट में एक मजेदार दृश्य की शूटिंग कर रहे थे, जहां मेरे किरदार आहिल को अहसास होता है कि सनम अब भी जीवित है। हमने सोचा कि वे (नन) आहिल और सनम से अनजान होंगी।"

उन्होंने कहा, "लेकिन जब मेरी पत्नी टीजे सिद्दू ने उनसे बातचीत की, तो उन्हें पता चला कि नन बनने से पूर्व वे 'कुबूल है' की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं और मेरी भी प्रशंसक थीं।"

करणवीर ने बताया, "उन्होंने हमें अपना कान्वेंट घुमाया और अपनी रसोई भी दिखाई। हमारे साथ फोटो भी खिंचवाई। वे बहुत शांत व विनम्र थीं। यह बहुत ही यादगार बातचीत थी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन