1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दर्शकों के बीच अपनी छवि बदलने के सवाल पर खुलकर बोलीं प्राची देसाई

दर्शकों के बीच अपनी छवि बदलने के सवाल पर खुलकर बोलीं प्राची देसाई

 Published : Mar 16, 2018 06:53 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 06:53 pm IST

प्राची देसाई इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कोशा’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उन्हें अब तक की अपनी सभी फिल्मों एक सिंपल लड़की का ही किरदार निभाते हुए देखा गया है, या फिर यूं कहें कि उन्होंने लगभग एक ही तरह की भूमिकाएं निभाई हें।

prachi desai- India TV Hindi
prachi desai

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कोशा’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उन्हें अब तक की अपनी सभी फिल्मों एक सिंपल लड़की का ही किरदार निभाते हुए देखा गया है, या फिर यूं कहें कि उन्होंने लगभग एक ही तरह की भूमिकाएं निभाई हें। लेकिन अब प्राची का कहना है कि एक एक्टर हमेशा नई शैलियों के साथ प्रयोग करने के लिए तैयार रहता है। हालांकि उन्होंने अपनी अगली फिल्म में छवि बदलने के बारे में भी खुलकर बात की है।

फिल्म 'कोशा' के साथ अपनी छवि बदलने के बारे में पूछे जाने पर प्राची ने कहा, "छवि बदलने जैसी कोई बात नहीं होती क्योंकि हर पटकथा की एक अलग अपील होती है। 'कोशा' ऐसी है जिससे मैं स्क्रिप्ट और किरदार के स्तर पर सीधे जुड़ गई। एक कलाकार हमेशा नई शैलियों के साथ प्रयोग के लिए तैयार रहता है।"

अभिनेत्री ने बताया कि यह एक शहरी डॉर्क फैंटेसी है और वह इस तरह का किरदार निभाना चाहती थीं। गौरतलब है कि 'कोशा' एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो एक रॉक बैंड की सदस्य है और जिसका अतीत शराब और मादक द्रव्यों के सेवन से जुड़ा हुआ है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन