1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान ने कहा, "इस दीवाली प्रेम इज बैक", लॉन्च किया पोस्टर

सलमान ने कहा, "इस दीवाली प्रेम इज बैक", लॉन्च किया पोस्टर

 Published : Sep 29, 2015 03:34 pm IST,  Updated : Sep 29, 2015 05:58 pm IST

नई दिल्ली- सोमवार से ही सलमान खान लगातार अपने फैंस के लिए अपनी फिल्म और शो से जुड़े कुछ न कुछ सर्प्राइज ला रहे है। कल ही उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो'

सलमान खान ने किया...- India TV Hindi
सलमान खान ने किया 'प्रेम रतन धन पायो' का पोस्टर लॉन्च

नई दिल्ली- सोमवार से ही सलमान खान लगातार अपने फैंस के लिए अपनी फिल्म और शो से जुड़े कुछ न कुछ सर्प्राइज ला रहे है। कल ही उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के ट्रेलर लॉन्च के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की थी जिसमें फैंस को मौका मिल सकता है फिल्म के ट्रेलर को खुद सलमान के साथ बैठ कर देखने का। वहीं शाम को उन्होंने एक रंगारंग कार्यक्रम रखा अपने शो बिग बॉस 9 को लॉन्च करने के लिए।

अब एक बार फिर दबंग खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को चौकाया हैं। उन्होंने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक सार्वजनिक किया है जिससे उनके फैंस का उत्साह तो बढ़ना तय हैं। पोस्टर को ट्विटर पर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, “गुड आफ्टरनून.. सूरज बड़जातिया के प्रेम का फिर से स्वागत है।”

पोस्टर में सलमान खान सफद रंग की धोती और नीले रंग का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। उनके सामने एक भव्य महल दिख रहा है वहीं पोस्टर में ऊपर लिखा है, “इस दीवाली प्रेम इज बैक.. ट्रेलर 1 अक्टूबर को।”

ये भी पढ़ें- सलमान खान संग देखिए ‘प्रेम रतन धन पायो’ का ट्रेलर, जानिए कैसे

Prem

पोस्टर शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब दर्शकों में ट्रेलर को देखने की बेताबी बढ़ती हुई दिख रही है।

खबरों की माने तो इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए टीम ने मुंबई में एक पैलेस बुक किया है जिससे ये लगता है कि फिल्म का ट्रेलर लॉन्च बजरंगी भाईजान के स्तर जैसा ही रखा जाएगा। आपको बता दें कि बजरंगी भाईजान के ट्रेलर लॉन्च से पहले सलमान ने अपने 50 फैंस के साथ इसे देखा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन