नई दिल्ली: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' 40 सालों के बाद अब पाकिस्तान में रिलीज़ हो गई है। कराची के एक सिनेमाघर में इसे शुक्रवार को 3डी में रिलीज़ किया गया था।
रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी 'शोले' में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, संजीव कपूर, जया बच्चन और अमजद खान लीड रोल में थे। भारत में ब्लॉकबस्टर रही इस फिल्म को जियो फिल्म्स और मांडवीवाला एंटरटेनमेंट ने देशभर में रिलीज किया।
इससे पहले कराची में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर किया गया, जहां कई पाकिस्तानी हस्तियों ने शिरकत दी। मांडवीवाला एंटरटेनमेंट के मालिक और पाकिस्तान में फिल्म के एक्सपोर्टर और डिस्ट्रिब्यूटर नदीम मांडवीवाला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म पाकिस्तान में अच्छा बिजनेस करेगी।
उन्होंने कहा, 'हालांकि 1 मई को 'एवेंजर्सः एज ऑफ अल्ट्रॉन' सहित कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं लेकिन शोले सदाबहार फिल्म होने की वजह से दर्शक जुटा लेगी।' 'शोले' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जो मुंबई के एक थिएटर में लगातार पांच सालों तक लगी रही थी।