नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'नूर' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह एक पत्रकार का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म में अपनी इस भूमिका को लेकर सोनाक्षी का कहना है कि हर लड़की और यहां तक कि लड़के भी इस चरित्र से खुद को जोड़कर देख पाएंगे। सनहिल सिप्पी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सबा इम्तियाज के उपन्यास 'कराची, आई लव यू' पर आधारित है।
इसे भी पढ़े:-
सोनाक्षी ने कहा, "फिल्म इस उपन्यास पर आधारित है, लेकिन हमने मुंबई की पृष्ठभूमि के हिसाब से उसमें बदलाव किया है। मुझे लगता है कि हर लड़की और यहां तक कि कुछ लड़के भी इस चरित्र से खुद को जोड़कर देख पाएंगे।" सोनाक्षी फिल्म में पत्रकार की भूमिका में हैं। सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें फिल्म की कहानी सुनते ही पसंद आ गई थी और उन्हें इसके लिए ज्यादा तैयारी नहीं करनी पड़ी।
उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस भूमिका के लिए ज्यादा तैयारी नहीं करनी पड़ी क्योंकि मुझे लगता है कि यह किरदार मुझ जैसी ही है।" फिल्म इसी साल 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सोनाक्षी को पिछली बार फिल्म ‘अकीरा’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। बॉलीवडु की दबंग गर्ल कही जाने वालीं सोनाक्षी इस फिल्म में खूब मारधाड़ वाले सीन्स करती हुई दिखाई दी थी।