1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'घायल' सनी देओल ने नवाज शरीफ को दे डाली नसीहत

'घायल' सनी देओल ने नवाज शरीफ को दे डाली नसीहत

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Feb 05, 2016 01:17 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 04:10 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्में और उनके डायलॉग्स हमेशा से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। जब वह फिल्मों में अपनी दमदार आवाज में डायलॉग्स बोलते हैं तो दर्शक खूब तारिफे करते हैं।

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्में और उनके डायलॉग्स हमेशा से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। जब वह फिल्मों में अपनी दमदार आवाज में डायलॉग्स बोलते हैं उस पर दर्शक खूब तालियों और सीटियों के साथ उनकी तारिफें करते हैं। सनी की फिल्मों में उन्हें लोगों को डराते और मारपीट करते हुए अक्सर ही देखा जाता है। फिल्मों में उनके इस अंदाज को काफी पसंद किया जाता है। वर्ष 2001 में आई सनी की फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' तो आपको याद ही होगी। फिल्म के गानों से लेकर इसकी कहानी और सनी के अभिनय की खूब सरहाना की गई थी।

इसे भी पढ़े:- 'घायल' ने ला दिए सनी देओल के बुरे दिन!

सनी से हाल ही में जब 'आप की अदालत' के दौरान पूछा गया कि "फिल्म 'गदर' में आपने जो हैंडपम्प उखाड़ा था तो क्या वो वाकई में किया था?" इस पर सनी ने कहा कि जब आपके परिवार पर बात आती है तो आप कुछ भी कर सकते हैं। वैसे सनी की पर्सनेलेटी औक और उनके गुस्से को देखकर कहा जा सकता है कि वह वाकई कोई पम्प को उखाड़ सकते हैं।

उनके इस सीन का असर अब तक देखने को मिल रहा है। हाल ही में जब नरेंद्र मोदी लाहौर गए तो वहां नवाज शरीफ ने उनसे कहा, हमारा हैंडपम्प तो लौटा दो जो सनी ने उखाड़ दिया था। इस पर सनी ने नवाज को नसीहत देते हुए कहा कि, "हम लौटा देंगे सब जगह शांति कर दो।"

सनी शो में अपनी फिल्म 'घायल वन्स अगेन' का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। यह उनकी 1990 में आई फिल्म 'घायल' का सिक्वेल है। इसमें सनी के साथ सोहा अली खान भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 5 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

अगली स्लाइड में देखिए सनी का वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन