1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: न्यूजीलैंड के गृह मंत्री ने नहीं अपनाया है सनातन धर्म, यहां जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई

Fact Check: न्यूजीलैंड के गृह मंत्री ने नहीं अपनाया है सनातन धर्म, यहां जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Feb 05, 2024 10:20 pm IST,  Updated : Feb 05, 2024 11:16 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के गृह मंत्री ने सनातन धर्म अपना लिया है। हालांकि, India Tv द्वारा किए गए फैक्ट चेक में ये दावा पूरी तरह से झूठा पाया गया है।

फैक्ट चेक।
- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर हर रोज ऐसे अनगिनत पोस्ट वायरल होते रहते हैं जिनका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं होता। ये फेक न्यूज किसी आम घटना से लेकर बड़े-बड़े नेताओं तक से जुड़े होते हैं। आम यूजर्स इन फेक न्यूज पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं और इन्हें आगे शेयर कर देते हैं।  ऐसे ही फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv Fact Check। फेक न्यूज का ताजा मामला आया है एक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से जुड़ा हुआ जिसमें दावा किया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के गृह मंत्री ने सनातन धर्म अपना लिया है। हालांकि, India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में ये दावा पूरी तरह से झूठा पाया गया है। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

क्या वायरल हो रहा है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक विदेशी शख्स हिंदू पद्धति के अनुसार पूजा पाठ करते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को न्यूजीलैंड के गृह मंत्री का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Derora नाम के यूजर ने लिखा-  "सनातन की शक्ति देखिए न्यूजीलैंड के गृह मंत्री ने भी अपनाया सनातन धर्म।"

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

India Tv ने की पड़ताल 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो और न्यूजीलैंड के गृह मंत्री द्वारा सनातन धर्म अपनाए जाने का दावा तेजी से वायरल हो रहा था। इसलिए हमने इस वीडियो की पड़ताल करने की ठानी। सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च की मदद से इस खबर को सर्च किया। हालांकि, कहीं भी हमें न्यूजीलैंड के गृह मंत्री द्वारा सनातन धर्म अपनाए जाने की खबर नहीं मिली। इसके बाद हमने न्यूजीलैंड के गृह मंत्री की डिटेल निकाली। ऐसा करते ही हमें आश्चर्य हुआ क्योंकि न्यूजीलैंड की गृह मंत्री जिन्हें वहां आंतरिक मामलों की मंत्री कहा जाता है उनका नाम- Brooke van Velden हैं और वह महिला हैं। जबकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुरुष का है। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

ऐसे पता लगी सच्चाई

अब हमें इस वीडियो पर शक हो चुका था। जब हमने वीडियो को गौर से देखा तो हमें इस पर @IBRENTGOBLE का वाटरमार्क दिखाई दिया। हमने जब इस नाम को गूगल सर्च किया तो हमें एक इंस्टा आईडी मिली जिसपर 2 नवंबर 2023 को वायरल हो रहा वीडियो अपलोड किया गया था। जब हमने आईडी की पड़ताल की तो हमें पता चला कि ये शख्स तो योगा टीचर है। 

Fact Check में क्या निकला?

India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर पूजा करते हुए वायरल वीडियो योगा टीचर BRENT GOBLE का है। न्यूजीलैंड की गृह मंत्री Brooke van Velden हैं और उन्होंने सनातन धर्म नहीं अपनाया है। यूजर्स को इस झूठे पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- Fact Check: बांग्लादेश में हिंदू परिवार की मुस्लिमों ने नहीं की हत्या, भ्रामक निकला दावा

Fact Check: वायरल वीडियो में दिव्यांग व्यक्ति टिकटॉक का संस्थापक नहीं, जानें शख्स की सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।