सिर्फ 21 दिनों में पिघल जाएगी पेट की जिद्दी चर्बी, बस इन आदतों को करें फॉलो
सिर्फ 21 दिनों में पिघल जाएगी पेट की जिद्दी चर्बी, बस इन आदतों को करें फॉलो
पेट की बढ़ी हुई चर्बी सिर्फ शारीरिक बनावट को ही खराब नहीं करता है बल्कि इस वजह से शरीर भी कई बीमारियों का घर बन जाता है। अगर आप सिर्फ 21 दिनों तक अपनी जीवनशैली में इन कुछ आदतों को शामिल करते हैं तो पेट की चर्बी आसानी से कम हो सकती हैं
Published : Sep 23, 2025 09:01 pm IST, Updated : Sep 23, 2025 09:11 pm IST
1/7Image Source : freepik
पेट की बढ़ी हुई चर्बी सिर्फ शारीरिक बनावट को ही खराब नहीं करता है बल्कि इस वजह से शरीर भी कई बीमारियों का घर बन जाता है। मोटापा बढ़ने से हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह और फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाती है। अगर आप सिर्फ 21 दिनों तक अपनी जीवनशैली में इन कुछ आदतों को शामिल करते हैं तो पेट की चर्बी आसानी से कम हो सकती हैं
2/7Image Source : freepik
दिन की शुरुआत गर्म पानी से करें: सुबह उठकर गर्म पानी में चिया सीड्स, इसबगोल या अलसी के बीज मिलाकर पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और भूख कम लगती है। यह छोटी सी आदत न सिर्फ़ आँत को स्वस्थ रखती है, बल्कि पूरे दिन ज़्यादा खाने से भी बचाती है।
3/7Image Source : freepik
डिनर करें जल्दी: पेट की चर्बी बढ़ने का एक बड़ा कारण देर रात खाना खाना है। सोने से कम से कम तीन घंटे पहले रात का खाना खाने से मेटाबॉलिज़्म बेहतर होता है। प्रोटीन और सब्ज़ियों से भरपूर हल्का और जल्दी डिनर करने से शरीर को ऊर्जा का इस्तेमाल करने का समय मिलता है, बजाय इसके कि वह पेट के आस-पास चर्बी के रूप में जमा हो जाए।
4/7Image Source : freepik
डाइट में प्रोटीन करें शामिल: प्रोटीन पेट की चर्बी से लड़ने में मदद करता है। हर भोजन में दाल, पनीर, अंडे, अंकुरित अनाज या चिकन शामिल करने से मेटाबॉलिज़्म तेज होता है। प्रोटीन भूख बढ़ाने वाले हॉर्मोन को भी कम करता है। इससे चर्बी कम जमा होती है और मांसपेशियाँ भी बनी रहती हैं।
5/7Image Source : freepik
रिफाइंड शुगर से बचें: सफ़ेद ब्रेड, कुकीज और मीठे ड्रिंक्स जैसे रिफाइंड शुगर और कार्बोहाइड्रेट से बनी चीजें शरीर में तुरंत शुगर बढ़ाती हैं, जिससे फैट जमा होता है। इनकी जगह साबुत अनाज, फल और सब्ज़ियों का सेवन करें। यह छोटे-से बदलाव से ही कुछ ही हफ्तों में आपके पेट की चर्बी में फर्क दिख सकता है।
6/7Image Source : freepik
तनाव न लें: तनाव के कारण अक्सर लोग ज़रूरत से ज़्यादा खाते हैं, जो पेट की चर्बी बढ़ने का एक मुख्य कारण है। स्ट्रेस कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें। गहरी साँस लें, 10 मिनट का ध्यान करें। इससे तनाव हॉर्मोन कोर्टिसोल काम होता है जिससे वजन भी कम होता है
7/7Image Source : freepik
रोज करें एक्सरसाइज: वजन कम करने के लिए ज़रूरी है कि अपनी डाइट में वॉक और एक्सरसाइज़ को शामिल करें। यह कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। इसलिए, रोज़ाना की आदतों में 30 मिनट तेज़ चलना शामिल कर लें।