PHOTOS: 45 दिन के महाकुंभ के बाद कितना सूना हो गया प्रयागराज? तस्वीरें देखकर नहीं होगा यकीन
PHOTOS: 45 दिन के महाकुंभ के बाद कितना सूना हो गया प्रयागराज? तस्वीरें देखकर नहीं होगा यकीन
प्रयागराज में 45 दिनों तक चले महाकुंभ का समापन महाशिवरात्रि के साथ हुआ। मेला क्षेत्र अब खाली दिख रहा है, जहां 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम और अन्य घाटों पर डुबकी लगाई। टेंट सिटी सुनसान पड़ी है।
Published : Feb 27, 2025 09:28 pm IST, Updated : Feb 27, 2025 09:28 pm IST
1/8Image Source : PTI
प्रयागराज में 45 दिनों तक विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक एवं आध्यात्मिक समागम-महाकुंभ बुधवार को अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ संपन्न हो गया। गुरुवार को सामने आई तस्वीरों में पूरा मेला क्षेत्र खाली दिख रहा था।
2/8Image Source : PTI
13 जनवरी से प्रारंभ हुए इस मेले में देश विदेश से 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। तस्वीर में प्रयागराज के महाकुंभ नगर के सेक्टर 6 में महाकुंभ के समापन के एक दिन बाद श्रमिक एक स्विस कॉटेज को हटाते हुए नजर आ रहे हैं।
3/8Image Source : PTI
प्रयागराज के महाकुंभ नगर के सेक्टर 6 में महाकुंभ के समापन के एक दिन बाद टेंट सिटी क्षेत्र कुछ इस कदर सुनसान नजर आ रहा है। इस जगह को देखकर यकीन ही नहीं होता कि महज कुछ समय पहले तक यहां भरपूर रौनक हुआ करती थी।
4/8Image Source : PTI
महाकुंभ मेले में अनुष्ठान के धागे बेचने वाले अभिषेक प्रयागराज के संगम क्षेत्र में पोज देते हुए। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के मूल निवासी अभिषेक ने मेले में एक धागा 10 रुपये का बेचा।
5/8Image Source : twitter/myogiadityanath
गुरुवार को ली गई इस तस्वीर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के समापन के बाद एक कार्यक्रम के बाद सफाई कर्मचारियों के साथ दोपहर का भोजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
6/8Image Source : PTI
महाकुंभ मेले में फोटोग्राफी सेवाएं प्रदान करने वाले रामपाल केवट प्रयागराज के संगम क्षेत्र में तस्वीर खिंचाते हुए। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर शहर के मूल निवासी केवट ने श्रद्धालुओं से एक तस्वीर के लिए 50 रुपये लिए।
7/8Image Source : PTI
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के समापन के एक दिन बाद संगम पर एकत्रित हुए श्रद्धालुओं का ड्रोन शॉट कुछ इस तरह आया। संगम पर अभी भी थोड़ी-बहुत भीड़ है लेकिन महाकुंभ के समय यहां पैर रखने की भी जगह नहीं होती थी।
8/8Image Source : PTI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के समापन के एक दिन बाद संगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।