1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार वॉन्टेड शूटर गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र में STF के हाथ लगी बड़ी सफलता

हरियाणा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार वॉन्टेड शूटर गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र में STF के हाथ लगी बड़ी सफलता

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 21, 2025 08:13 am IST,  Updated : Dec 21, 2025 08:15 am IST

कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

लॉरेंस बिश्नोई- India TV Hindi
लॉरेंस बिश्नोई (file) Image Source : ANI

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शुक्रवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार वॉन्टेड अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। STF अंबाला के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने कुरुक्षेत्र के उमरी गांव के पास नेशनल हाईवे पर शूटरों को घेर लिया। चेकिंग के दौरान उनके पास से तीन देसी पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए गए।

जेल भेजे गए आरोपी

आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ के गगन और नरेश कुमार, राजस्थान के जयंत कुमार और कैथल के साहिल के रूप में हुई है। पेशी के बाद कोर्ट ने बदमाशों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर बड़ी वारदात की योजना बन रहे थे बदमाश

एसटीएफ ने दावा किया कि आरोपी गैंगस्टर नितिन फौजी और रामबीर जाट के कहने पर रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर एक टोल प्लाजा पर रंगदारी से जुड़ी गोलीबारी करने की योजना बना रहे थे।  गैंगस्टर मयंक, उर्फ ​​सुनील मीना के कहने पर रांची में एक बड़ा अपराध करने की भी इनकी योजना थी। गगन पहले एक मर्डर केस के सिलसिले में पानीपत जेल में बंद था। जयंत भी एक मर्डर केस के सिलसिले में अलवर और अजमेर जेलों में रह चुका था। दोनों जमानत पर बाहर थे और कथित तौर पर बिश्नोई गैंग को मजबूत करने के लिए अपराध कर रहे थे। DSP (अंबाला STF) अमन कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सदर थानेसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।