1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बार-बार आती है खट्टी डकार? इन 4 आसान घरेलू टिप्स से मिलेगी राहत

बार-बार आती है खट्टी डकार? इन 4 आसान घरेलू टिप्स से मिलेगी राहत

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 29, 2021 02:39 pm IST,  Updated : Jul 29, 2021 02:39 pm IST

खट्टी डकार यानी एसिडिक बर्प आना एक सामान्य समस्या है। आए दिन होने वाली इस दिक्कत को घरेलू नुस्खों की मदद से भी दूर किया जा सकता है।

acidic burp tips - India TV Hindi
acidic burp tips  Image Source : INDIA TV

खट्टी डकार का आना आमतौर पर कोई बीमारी नहीं है इससे यह पता चलता है कि आपके पेट में हवा ज्यादा भर गई है। इसके अलावा यह समस्या ज्यादा खाने या फिर जल्दी-जल्दी खाने से भी होती है। बता दें कि डकारें अपच के कारण पैदा होती हैं और अपच धूम्रपान, तनाव, कोल्ड ड्रिंक, शराब के सेवन आदि से पैदा होता है। ऐसे में डकार के साथ पेट में जलन, उल्टी, पेट फूलने की समस्या, पेट में दर्द गले में जलन आदि की समस्याएं भी हो जाती हैं। इसलिए इसका समय से इलाज करना जरूरी होता है।  अगर आपको भी खट्टी डकार की समस्या होती है तो आप इन घरेलू नुस्खों के आजमा सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी। 

आंखों में होने वाली फुंसी या गुहेरी का घर पर ऐसे करें इलाज, मिलेगी राहत

खट्टी डकार  की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये 4 आसान घरेलू टिप्स 

नींबू पानी 

कभी-कभी ऐसा होता है कि सुबह उठते ही खट्टी डकार आने लगती है। अगर आपको भी ऐसी समस्या होती है तो आप तुरंत एक गिलास नींबू पानी घोलकर पी लें। अगर सादा नमक की जगह नींबू-पानी के साथ काला नमक लें तो आपको जल्दी आराम मिलेगा।  

मीठी दही 

अगर आपको दोपहर के समय खट्टी डकार आ रही है तो मीठी दही का सेवन करें। इससे आपके पेट को ठंडक मिलेगी और खट्टी डकार की समस्या से भी तुरंत राहत मिलेगी।

सौंफ और मिश्री 

saunf
Image Source : INSTAGRAM/LITTLECHEF_TWINKsaunf 

अगर आपको रात के समय खट्टी डकार की समस्या आ रही है तो नींबू पानी और दही का सेवन बिल्कुल न करें। ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात के समय आप सौंफ के साथ मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी। दरअसल, सौंफ पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट में गैस नहीं बनने देता जबकि मिश्री से पेट को ठंडक मिलती है। 

काला नमक

काला नमक पाचन के लिए काफी फायदेमंद है। खट्टी डकार की समस्या में काला नमक और जीरे के प्रयोग से राहत पाई जा सकती है। अगर आपको अक्सर खाने के बाद खट्टी डकार की समस्या होती है तो 100 ग्राम जीरे को तवा पर भून लें और फिर महीन पीस लें। रोज खाने के बाद एक ग्लास पानी में आधा चम्मच भुने जीरे का पाउडर और आधा चम्मच काला नमक डालकर पिएं। इससे आपको आराम मिल सकता है। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें-

चिरौंजी का सेवन करने से दूर हो सकती हैं पेट की ये 4 समस्याएं, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

आंखों के नीचे डार्क सर्कल लुक खराब कर देते हैं? आलू और दूध के नुस्खे से होंगे छूमंतर

Mouth Ulcer Remedies: मुंह के छालों से न हों परेशान, ये 5 उपाय पहुंचाएंगे आराम

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।