हमारे किचन में ऐसे कई मसाले पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इन्हीं मसालों में शुमार हैं हींग और काला नमक। ये दोनों ही मसाले औषधीय गुणों से भरपूर हैं। काला नमक और हींग दोनों ही पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। पेट के लिए फायदेमंद यह मिश्रण सेहत से जुड़े अन्य कई फायदे देता हैं। चलिए हम आपको बताते हैं इनका सेवन करने से आपकी सेहत को क्या फायदे होंगे।
काला नमक और हींग का सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे:
-
पेट दर्द करे दूर: पेट दर्द दूर करने के लिए हींग और काले नमक को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पीना चाहिए। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से पेट का दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है
-
मेटाबॉलिज्म बढ़ाए: हींग और काला नमक मिलाकर पीने से कमजोर मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता है। इस पानी को पीने से कब्ज और अपच की परेशानी भी दूर हो जाती है।
-
कब्ज से दिलाए निजात: जो लोग कॉन्स्टिपेशन की समस्या से जूझ रहे हैं उन लोगों को सुबह के समय सबसे पहले काला नमक और हींग का पानी पीना चाहिए। ये पानी पीने से आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी और आप आसानी से मल त्याग कर पाएंगे।
-
पाचन करे दुरुस्त: अगर आपका हाज़मा सही नहीं है तो खाना खान के बाद आपको काला नमक और हींग का सेवन करना चाहिए। इससे आपका खाना आसानी से पचता है।
-
एसिडिटी से छुटकारा: एसिडिटी की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को गैस, डकार, हार्टबर्न और पेट में जलन जैसी परेशानियों से हमेशा दो चार होना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं तो काला नमक और हींग का पानी पीना शुरू करें। इस पानी को पीने से पेट आपके पेट को ठंडक मिलती है।
-
बेहतर नींद आए: काला नमक और हींग का पानी पीने से आपको नींद अच्छी आएगी। अगर आपको नींद सही से नहीं आती है और आप अक्सर बीच में उठ जाते हैं तो काला नमक और हींग का पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा।
कैसे करें सेवन?
काला नमक और हींग का पानी सुबह के समय खाली पेट पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। एक गिलास पानी में काला नमक और हींग मिलाएं और सुबह इसे हल्का गुनगुना गर्म करें और फिर इस पानी को पिएं
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।